आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

19 नवंबर 2026

विज्ञान नगर पुलिस की कार्रवाई, हथियार और 10.48 लाख रुपए के साथ चार गिरफ्तार

 

विज्ञान नगर पुलिस की कार्रवाई, हथियार और 10.48 लाख रुपए के साथ चार गिरफ्तार
डिजिटल भास्कर पत्रिका न्यूज़
के डी अब्बासी
कोटा। विज्ञान नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक एयरगन, 10 लाख 48 हजार रुपए नकद और बोलेरो कार (RJ20 UB 5954) जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में 19 नवंबर को गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जवाहर नगर में झगड़ा कर कुछ बदमाश बोलेरो कार से फरार हो रहे हैं। श्रीराम सर्किल के पास पुलिस ने संदिग्ध बोलेरो को रोककर तलाशी ली तो डैशबोर्ड में हथियार और पिछली सीट पर नकदी मिली। नकदी के संबंध में आरोपी संतोषजनक जवाब और हथियारों के लाइसेंस पेश नहीं कर सके।
पुलिस ने जितेंद्र सिंह, अनिल, रोहित जगताप और महेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है। कार्रवाई थानाधिकारी रामलक्ष्मण के सुपरविजन में विज्ञान नगर थाना पुलिस टीम ने की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...