हाँ हमें घर घर इंदिरा चाहिए, वोह इंदिरा जिसने विश्व को अपनी मुट्ठी में रखा, पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर किया, बांग्लादेश पाकिस्तान से अलग किया, विश्व की चौधराहट में अव्वलीन रहीं, हाँ वोह इंदिरा हमे घर घर चाहिए, कोंग्रेस, खासकर कोटा कोंग्रेस में उनकी जीवनशैली का अध्ययन चाहिए, कोटा कोंग्रेस कार्यालय का नाम इंदिरा भवन के नाम से चाहिए, हाँ वोह इंदिरा जो गुमानपुरा कोटा मल्टीपर्पस स्कूल प्रांगण में दहाड़ा करती थीं, वोह इंदिरा जिनकी दहाड़ से बौखलाकर लोकतंत्र के आतंकियों ने उनपर गुमानपुरा कोटा में पत्थरों से जानलेवा हमला किया था, हाँ हमे वोह इंदिरा चाहिए जिन्होंने कोटा में सिंचाई, खाद , बीज, कृषि उन्नत तकनीक , कैचमेंट, सी ऐ डी नहर व्यव्यस्था, बिजली उत्पादन, औद्योगिक विकास, सेंट्रल एजुकेशन को बढ़ावा दिया, मिलिट्री रेजिमेंट बनाया, जागीरदारी प्रथा, राजा प्रथा समाप्त की, वोह इंदिरा जिसके आपात काल मे काला बाजारियों, मुनाफा खोरों, बेईमान, भ्रष्ठ लोगो सहित पेड़ वर्कर अफवाह बाज़ तथ्यो के विपरीत खबर पेड़ प्रकाशकों में सच लिखने को मजबूर होना पड़ा था, मज़हब, सियासत, व्यक्ति के कजिलाव तथ्यहीन बकवास बाजों की बोलती बंद की थी , अराजक लोगों में खोफ था, वोह इंदिरा हमें घर घर चाहिए, आज उस इंदिरा के विकसित उद्योग कोटा में कृत्रिम रूप से बंद करवाकर लीज की शर्तों के विपरीत उनकी जमीन चाहै कोंग्रेस के मंत्री, मुख्यमंत्री हो सभी प्राइवेट बेनामी औद्योगिक व्यवस्था, प्रोपर्टी डीलिंग कर रहे, उन्हें रोकने वाली कोंग्रेस चाहिए, अनूप चंद जैन, नरेश विजय वर्गीय, पृथ्वी सिंह पॉली, रिखब चंद धारीवाल, जुझार सिंह के वक़्त की इंदिरा कोंग्रेस चाहिए, हाँ हमे ट्राइबल एरिया, दलितों, बुनकरों, आदिवासी शाहबाद इलाके के गरीब लोगों की आवाज़ सुनकर उनके उत्थान वाली इंदिरा कोंग्रेस चाहिए, हाँ कोंग्रेस संगठन, संगठन की रीति नीतियों से गद्दारी करने, बिकने वाले भीतरघाती, मुखबीर कोंग्रेसियों सरेआम कान पकड़कर बाहर का रास्ता दिखाने वाली इंदिरा कोंग्रेस हमें आज भी चाहिए, गोष्ठियों तक सिमटी इंदिरा हमें नहीं चाहिए, हमें दृढ़ संकल्पित, अनुशासित, मजबूत इरादों वाली इंदिरा कोंग्रेस आज भी चाहिए, अख्तर खान अकेला कोटा 9829086339

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)