कोटा में मूल्यों की दोस्ताना राजनीति की एक नई शुरुआत हुई है ,,,सांसद ओम
बिरला का विरोध स्वरूप घेराव लेकिन पहली बार पुलिस को घर तक जाने से
विरोधी प्रदर्शनकारियों को बैरिकेट लगाकर रोकने के कोई निर्देश नहीं दिए
गए ,,इधर विरोध स्वरूप ओम बिरला के घर पर गए प्रदर्शन कारियों को कोटा जिला
कांग्रेस प्रभारी धीरज गुर्जर ने साफ़ हिदायत दी ,,सांसद के खिलाफ
व्यक्तिगत छीटाकशी और नारेबाजी नहीं करे ,,,,,,,,मंगलवार कांग्रेस कमेटी के
आह्वान पर राजस्थान के सभी सांसदों के घर के बाहर प्रदर्शन कर उन्हें
मोदी की झूंठ और धोखे फरेब के मामले में ज्ञापन सौंपना था ,,कोटा में भी
प्रदर्शन हुआ ,,ओम बिरला सांसद तो रामगंजमंडी किसी कार्यक्रम में रवाना हो
गए लेकिन कोटा के कांग्रेस कार्यकर्ता जब भाजपा मुर्दाबाद कांग्रेस
ज़िंदाबाद के नारे लगाते हुए पहुंचे तो उन्हें रोकने के पुलिस के पास कोई
निर्देश नहीं थे कार्यकर्ता सीधे बिना रोकटोक के ओम बिरला के निवास के बाहर
पहुंचे जहां पहले से ही एक नई परम्परा देखने को मिली घर के सामने
कुर्सियां लगी थी ,,,पीने के लिए ठंडा पानी था और पुलिस का कोई विरोध नहीं
था सांसद ओम बिरला की सी दरियादिली को देखकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने
जब निजी तोर पर नामलेकर घर के बाहर नारेबाजी करना चाहिए तो मूल्यों की
राजनीति के तहत व्यक्तिगत टीका टिप्पणी को छोड़कर प्रभारी धीरज गुर्जर ने
कार्यकर्ताओं से अपील की के अपना विवाद व्यक्ति से नहीं पद से है और फिर
नामज़द नारेबाजी बंद कर पद के खिलाफ ज़िंदाबाद मुर्दाबाद शुरू हुई ,,ज्ञापन
की रस्म हुई मुस्कुराते हुए प्रदर्शन हुआ और बिना किसी विवाद के कार्यकर्ता
वापस आ गए ,,,,कोटा में सांसद ओम बिरला और प्रभारी कांग्रेस कमेटी विधायक
धीरज गुर्जर की मुद्दो से जुडी मूल्यों की इस राजनीति को सलाम ,,वरना अब तक
घरों को बेरीकेट्स लगाकर रोकने और फिर कार्यकर्ताओं और पुलिस की भिड़ंत के
क़िस्से आम है ,,,,,,,,,,,,,,अख्तर खान अकेला कोटा राजस्थान
तुम अपने किरदार को इतना बुलंद करो कि दूसरे मज़हब के लोग देख कर कहें कि अगर उम्मत ऐसी होती है,तो नबी कैसे होंगे? गगन बेच देंगे,पवन बेच देंगे,चमन बेच देंगे,सुमन बेच देंगे.कलम के सच्चे सिपाही अगर सो गए तो वतन के मसीहा वतन बेच देंगे.
raajniti लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
raajniti लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
27 मई 2015
कोटा में मूल्यों की दोस्ताना राजनीति
मेरे गुर्जर भाइयों ,,आंदोलन कारी दोस्तों
मेरे गुर्जर भाइयों ,,आंदोलन कारी दोस्तों ,,,आपका आंदोलन आपका हक़ है लेकिन
आपके रास्ते रोकने ट्रेने रोकने से कई लोग बिना इलाज के बेमौत मर चुके है
,,कई लोग अपने पिता ,,माता ,, पुत्र वगेरा की मृत्यु के बाद उनके अंतिम
संस्कार में ट्रेने रद्द होने और रास्ते जाम होने के कारण शामिल नहीं हो
सके ,, कई मासूम बच्चे ,,कई बुज़ुर्ग लम्बे रास्तों से सफर करने के कारण
गंभीर बीमारियों से पीड़ित हो चुके है ,,,,कई बच्चे ,,कई बच्चियां जिनके
भविष्य को संवारने के लिए उन्होंने सपने देखे है ,,कोई डॉक्टर
,,कोई इंजिनियर बनना चाहता है ,,उसके इम्तिहान चल रहे है लेकिन क लेकिन कई
लोग परीक्षा नहीं देने के कारण आत्म हत्या तक कर रहे है ,,,एक जून को
मथुरा में एम्स के इम्तिहान है राजस्थान के कई लोगों का सेंटर मथुरा
,,दिल्ली आया है रास्ते जाम होने ट्रेने रिज़र्वेशन होने पर भी रद्द हो जाने
के कारण कई लोग यह महत्वपूर्ण इम्तिहान नहीं दे पाएंगे ज़रा सोचो यह पाप
किसके सर लगेगा ,,सो प्लीज़ रास्ते जाम करना पटरियां उखाड़ना छोडो सरकारी
दफ्तरों को घेरो ,,संसद विधानसभा जाम करो सचिवालय ,,केंद्रीय सचिवालय जाम
करो आपका झगड़ा सरकार से है आम जनता से नहीं ,,आम जनता तो अबला है उसे सरकार
भी पीस रही है और आप भी आंदोलन की आढ़ में आपके अपने भाइयों को दुःख तकलीफ
पहुंचा रहे है ,,दोस्तों ज़रा सोचो ज़रा समझो आंदोलन की दिशा रेल की पटरियों
,,सड़कों से सचिवालय ,,नेताओं ,,मंत्रियों ,,के घरों की तरफ बदलो ,,इंसाफ
सड़के और रेल की पटरियां जाम करने से नहीं इनका घेराव इनका चक्का जाम करने
से मिलेगा ,,फिर आपकी मर्ज़ी अगर आप जनता की निगाह में नफरत का पात्र बनना
चाहते है तो आपको कोई रोक नहीं सकता ,,,,,,,,,,,,,,,,,अख़्तर खान अकेला
कोटा राजस्थान
मेरे प्यारे दोस्तों
मेरे प्यारे दोस्तों ज़रा अपने दिल पर हाथ रख कर बताइये ,,ज़रा गंभीर चिंतन
कर सही जवाब दीजिये अगर गुर्जर जो रेल की पटरियों को उखाड़ कर सड़के नेशनल
हाइवे जाम कर देश के क़ानून का मखोल उड़ा रहे है और सरकार निकम्मो की तरह से
जनता की सुरक्षा ताक़ में रखकर इन अपराधिक कार्यों को पीठ थपथपा कर बढ़ावा
दे रही है ,,जनता असुरक्षित है ,,भयभीत है परेशान है पीड़ित है ,,अगर यही
हाल गुर्जर आंदोलन कारी सचिवालय ,,सरकारी दफ्तरों ,,मंत्रियों के बंगलों का
अगर घेराव करके करते तो क्या यह निकम्मी सरकार इन आंदोलन कारियों को ऐसे
आंदोलन की इजाज़त देती ,,,,सरकार ने अब तक अपने मंत्रियों ,,सचिवालयों को
बचाने के लिए आंदोलन कारियों के कब के सीने छलनी कर दिए होते ,,लाठियां
बजाकर कब के भीड़ को तीतर बीतर कर दिया होता ,, तो जनाब यही फ़र्क़ है आम और
ख़ास में ,,,,,,,,,,,,,,,,,अख़्तर खान अकेला कोटा राजस्थान
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
