गांधी के अहिंसा संदेश को जीवन में उतारें युवा : पंकज मेहता
कला कन्या महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर कार्यक्रम, छात्राओं ने लिया स्वच्छता का संकल्प
के डी अब्बासी
कोटा। राजकीय कला कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष एवं गांधीवादी विचारक पंकज मेहता ने छात्राओं को गांधीजी के अहिंसक विचारों तथा शास्त्रीजी के दृढ़ संकल्प और ईमानदारी को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत गांधीजी और शास्त्रीजी के चित्रों पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुई। संगीत विभाग द्वारा ‘वैष्णव जन तो तेने कहिये’ तथा सामूहिक रूप से ‘रघुपति राघव राजा राम’ भजन प्रस्तुत किया गया। गांधी अध्ययन केंद्र प्रभारी डॉ. सुबोध कुमार ने गांधीजी के सत्य और अहिंसा के दर्शन पर प्रकाश डाला।
प्राचार्य डॉ. सीमा चौहान ने कर्तव्यनिष्ठा, सादगी और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया। अंत में ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम का संचालन धन्नाराम गुर्जर ने किया। वरिष्ठ संकाय सदस्य मीरा गुप्ता ने आभार जताया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)