आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

09 जुलाई 2026

लोकसभा अध्यक्ष ओमबिरला ने 30 करोड़ से अधिक के पीजी हॉस्टल्स का किया लोकार्पण, 31.70 करोड़ के कॉटेज वार्ड का किया भूमिपूजन

 

लोकसभा अध्यक्ष ओमबिरला ने 30 करोड़ से अधिक के पीजी हॉस्टल्स का किया लोकार्पण, 31.70 करोड़ के कॉटेज वार्ड का किया भूमिपूजन
के डी अब्बासी
कोटा। कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज परिसर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 31.70 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक कॉटेज वार्ड के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही 30.61 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए पीजी हॉस्टल्स का लोकार्पण भी किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में हो रहे आधारभूत ढांचे के विकास से मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध होंगी, वहीं स्नातकोत्तर (पीजी) विद्यार्थियों को आधुनिक एवं सुविधायुक्त आवासीय व्यवस्था का लाभ मिलेगा।
31.70 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला कॉटेज वार्ड मरीजों को अधिक आरामदायक और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेगा। वहीं 30.61 करोड़ रुपये की लागत से तैयार पीजी हॉस्टल्स से मेडिकल शिक्षा का वातावरण और अधिक सुदृढ़ होगा तथा विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवास उपलब्ध होगा।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों, मेडिकल कॉलेज प्रशासन, चिकित्सकों एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि राज्य सरकार चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार अधोसंरचना का विस्तार कर रही है। इन दोनों परियोजनाओं के पूर्ण होने से कोटा मेडिकल कॉलेज की सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा क्षेत्र के मरीजों और विद्यार्थियों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...