सीआई रामस्वरूप मीणा का बड़ा एक्शन: थाने का हिस्ट्रीशीटर 'कालू बच्चा' देशी कट्टा और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार
रंगपुर पुलिया के नीचे मुखबिर की सूचना पर दबिश, आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार; आरोपी पर हत्या के प्रयास, मारपीट, वसूली समेत कई गंभीर मामले दर्ज
के डी अब्बासी
कोटा, 9 जुलाई। कोटा सिटी पुलिस एसपी तेजस्विनी गौतम के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रेलवे कॉलोनी थाना प्रभारी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाने के हिस्ट्रीशीटर रजत पाण्डे उर्फ कालू बच्चा को एक अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
कोटा सिटी पुलिस एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुभाष चंद मिश्रा के निर्देशन एवं सर्किल सेकंड की डॉ. पूनम के निकट पर्यवेक्षण में सीआई रामस्वरूप मीणा के नेतृत्व में गठित टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रंगपुर पुलिया के नीचे लाल शर्ट और काली जीन्स पहने एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिये के युवक को घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रजत पाण्डे उर्फ कालू बच्चा, निवासी कैलाशपुरी, थाना रेलवे कॉलोनी, कोटा बताया। तलाशी लेने पर उसकी जीन्स की जेब से एक जिंदा कारतूस तथा कमर के पीछे छिपाकर रखा एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने हथियार और कारतूस जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
जांच में सामने आया गिरफ्तार आरोपी थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ मारपीट, बलवा, हत्या के प्रयास, घर में घुसकर हमला, जबरन वसूली, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, गवाहों को धमकाने, आपराधिक षड्यंत्र, लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने तथा आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में सीआई रामस्वरूप मीणा, उपनिरीक्षक रामसिंह, सहायक उपनिरीक्षक नरेश तथा कांस्टेबल सुरेश, अजीत, मदनलाल, सुरेश मीणा और अशोक शामिल रहे।
सीआई रामस्वरूप मीणा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
See less

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)