आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

03 मार्च 2026

लोगों की अँधेरी ज़िंदगी में रौशनी बांटने वाले , शाईन इण्डिया फाउंडेशन के डॉक्टर कुलवंत गोड़

 

लोगों की अँधेरी ज़िंदगी में रौशनी बांटने वाले , शाईन इण्डिया फाउंडेशन के डॉक्टर कुलवंत गोड़ ,अचानक फ्लॉवर एक्ज़ीबिशन में क्या मिले ,, मेरी तो बांछे ही खिल गईं , यक़ीनन मेरे लिए वोह सुखद पल का अहसास था , उनके साथ सेल्फी लेने का वोह पल ,, मुझे पद्मश्री एवार्ड से भी ज़्यादा सम्मान देने वाला था , यक़ीनन मानव सेवा , महासेवा ही , सच्ची ईश्वर भक्ती इबादत है , और डॉक्टर कुलवंत गौड़ शाइन इण्डिया फाउडनेशन की टीम के साथ रोज़मर्रा कोटा में यही सब कुछ कर रहे हैं , वोह किसी सम्मान के मोहताज नहीं ,, किसी अख़बार में अगर चिकित्त्सकों का पेड सम्मान कार्यक्रम हो , और ऐसे कार्यक्रम में डॉक्टर कुलवंत गौड़ द्वारा कोटा संभाग, पूरी हाड़ोती में की जा रही इस ऐतिहासिक सेवा कार्य को नज़र अंदाज़ कर , उन्हें इस समारोह में इग्नोर किया जाए , तो भी , उन्हें कोई फ़र्क़ नहीं पढ़ता , क्योंकि , डॉक्टर कुलवंत गौड़ उनकी सेवायें कोटा ही नहीं , हाड़ोती ही नहीं , राजस्थान ही नहीं , पुरे देश के नेत्रदानियों , देहदानियों और उनसे लाभान्वित होकर पढ़ने वाले बच्चे , अंगदान से लाभान्वित लोग , नेत्रदान से अँधेरी ज़िंदगी में रौशनी लेने वाले लोग डॉक्टर कुलवंत को अपनी रूह में बसा कर चलते हैं , जी हाँ दोस्तों , फ्लॉवर एक्ज़ीबिशन में पीछे से अचानक आवाज़ , अख्तर भाई कैसे हो , और खूबसूरत रंगबिरंगे फूलों के बीच में मेरा पीछे मुड़कर देखता, सच डॉक्टर कुलवंत को देखकर मेरी बांछें खिल ,गईं ,,डॉक्टर कुलवंत गौड़ फ्लॉवर एक्ज़ीबिशन में सेर सपाटे के लिए नहीं थे , वोह तो वहां भी , फूलों के ज़रिये , लोगों के बीच नेत्रदान , महादान , अंगदान महादान , देहदान महादान की प्रेरणा जाग्रत कर रहे थे , डॉक्टर कुलवंत गौड़ कोटा के लिए जाना पहचाना नाम ,, सुबह हो , शाम हो , उठते ,बैठते सोते हुए भी ख्वाबों में , यह जनाब सिर्फ लोगों की अँधेरी ज़िंदगियों में रौशनी कैसे भरी जाए , फिर से उन्हें कैसे नेत्रदानियों की कॉर्निया लगाकर देखने लायक बनाया जाए , सिर्फ यही उनका पहला और आखरी मिशन है , उनका परिवार भी नेत्रदानी , देहदानी , और अंधनिवारणता कार्य्रकम ही है , आंधी हो , तूफ़ान हो , बिजलियाँ कड़क रही हों , कर्फ्यू हो , महामारी हो , बस कुलवंत गौड़ की जानकारी में आये, के कहीं कोई हादसा हो गया , कहीं किसी परिवार में किसी का आकस्मिक निधन हो गया , तो यह उस परिवार के मुखिया , कर्ता धर्ता जो भी होते हैं , ऐसे गमगीन माहौल में , मृतक का नेत्रदान कराने के प्रेरणा देने , प्रेरक बनने का साहस दिखाते हैं , कोटा में ही नहीं , बूंदी , बारां , झालावाड़ , आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तूफानी रात हो , बरसात से रास्ते बंद हो , तब भी डॉक्टर कुलवंत उनकी टेकनीशियन टीम ,, सर पर कफ़न बाँध कर लोगों की अंधेरी ज़िंदगी को रोशन करने के इस अभियान में निकल पढ़ती है , अब तक हज़ारों हज़ार अनगिनत लोगों से डॉक्टर कुलवंत और टीम नेत्रदान के संकल्प पत्र भरवा चुके है , देहदान , अंगदान के संकल्प पत्र भरवा चुके है , , और आकस्मिक मृत्यु को प्राप्त हुए असंख्य लोगों से नेत्रदान करवाकर उन्हें नेत्रदानी का दर्जा दिलवा चुके है , यूँ तो देश को और कोटा संभाग को अंधता निवारण के लिए अभी बहुत नेत्रदानियों की ज़रूरत है , लेकिन फिर भी डॉक्टर कुलवंत गौड़ इस क्षेत्र में यक़ीनन मसीहा साबित हुए है , उन्हें सेल्यूट ,,सलाम ,, आई बैंक एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के नेत्रोदय आई बैंक की तरफ से कॉर्निया आई बैंकिंग की 13 वीं राष्ट्रिय स्तर की कार्यशाला में ,डॉक्टर कुलवंत के इन कार्यों की खूब सराहना हुई और डॉक्टर कुलवंत को , एसोसिएशन ऑफ़ इण्डिया के राष्ट्रिय अध्यक्ष मेजर जनरल डॉक्टर जे के एस परिहार और पद्मश्री सम्मान से सम्मानित डॉक्टर जी ऍन राव ने इन्हे राष्ट्रिय स्तर पर कॉर्निया संकलन विशेष दक्षता पुरस्कार से सम्मानित किया , डॉक्टर कुलवंत वोह हस्ती हैं , इनके लिए जितना लिखो , जितना कहो , जितना बोलो , इनके सेवा समर्पण कार्यों के मुक़ाबले में वोह बहुत से भी बहुत थोड़ा है , इसलिए एक बार फिर कहता हूँ , डॉक्टर कुलवंत सर के साथ एक सेल्फी ने मुझे धन्य कर दिया , में जैसे पद्मश्री एवार्ड से सम्मानित हूँ , उनके साथ सेल्फी ने मुझे यह अहसास दिलाकर गौरवान्वित कर दिया , एक बार फिर डॉक्टर कुलवंत गौड़ सर को सेल्यूट , बधाई ,, मुबारकबाद , खुदा से दुआ उनका शाइन इण्डिया का अभियान लोगों को अँधेरे से रौशनी की तरफ लाकर खुशियों के अहसास के साथ खड़ा रखने वाला यह अभियान हर रोज़ , हर पल ,, दिन दोनी रात चौगुनी तरक़ी करे और ऐसे हालात बने के डॉक्टर कुलवंत की इन कोशिशों की कामयाबी से , कोटा तो क्या , पुरे भारत में एक भी व्यक्ति की आँखों की रौशनी नहीं है ऐसा इतिहास नहीं रहे , ,, ,और डॉक्टर कुलवंत उनकी टीम ज़िंदाबाद रहे , , ,अख्तर खान अकेला कोटा राजस्थान 9829086339

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...