आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

03 मार्च 2026

डॉक्टर सुधीर गुप्ता के जन्मदिन पर बधाई

 

डॉक्टर सुधीर गुप्ता के जन्मदिन पर बधाई
के डी अब्बासी
कोटा,मार्च। कोटा शहर ही नहीं पूरे राजस्थान में डॉक्टर सुधीर गुप्ता की में एक अलग ऐसी पहचान जिसको हर कोई नहीं बना सकता है,गरीबों,मजदूरों,पत्रकारों,दोस्तो के अजीज डॉक्टर सुधीर गुप्ता का आज जन्मदिन है इस मौके पर उनको चारों तरफ से जन्मदिन की बधाई मिल रही है।
दोस्तों एक मुस्कुराहट एक खिदमत का जज़्बा अपने काम में ईमानदारी बिना किसी लालच के अपनों के साथ अपनापन जताना बहुत मुश्किल काम है, लेकिन कोटा के समाज सेवक आँखों के डॉक्टर सुधीर गुप्ता इस नामुमकिन को मुमकिन कर दिखा चुके है। अपने दोस्तों अपने और परायो में हर दिल अज़ीज़ कहे जाने वाले डॉक्टर सुधीर गुप्ता आँखों की नज़र का इलाज करते है,लेकिन इसके साथ ही डॉक्टर सुधीर लोगों के नज़रिये का भी कामयाब इलाज कर रहे है।कोटा,बारां, चित्तोड़, झालावाड़ सहित राजस्थान के हर इलाक़े में बेहिसाब हज़ारो हज़ार कामयाब ऑपरेशन कर लोगों की नज़रे फिर से चकाचक कर दुआएं लेने वाले डॉक्टर सुधीर लोगों के नज़रिये को भी बदलने की कोशिशो में जुटे है। अपने चिकित्स्कीय व्यसाय में अत्यंत व्यस्त रहने के बाद भी समाज के शुद्धिकरण समाज में व्याप्त समस्याएं और परेशानियों को दूर करने की कोशिशो में जुटना बहुत मुश्किल काम है। डॉक्टर सुधीर गुप्ता अपने चिकित्स्कीय कार्य के बाद जब इनके थकान उतारने का वक़्त होता है तब यह समाज के बारे में सोचते है,तब यह लोगों की समस्याओ के नज़रिये के बारे में सोचते है, डॉक्टर सुधीर गुप्ता गरीबों की मदद उनकी ज़रूरतों को पूरा करना तो रोज़ की बात है, लेकिन समाज का नज़रिया कैसे बदला जाए इसके लिए डॉक्टर सुधीर अपने साथियो के साथ मिलकर विशेषज्ञ टीम जुटाते है और कभी डॉक्टर का नज़रिया बदलने कभी पत्रकारों का नज़रिया बदलने कभी आम जनता का डॉक्टर समाज के प्रति नज़रिया बदलने कभी पुलिस का नज़रिया बदलने के लिए सेमिनारे आयोजित करते है। डॉक्टर सुधीर गुप्ता पर्यावरण और वन्य जीव संरक्षण के लिए जागरूकता रैलियां निकालते है। कार्यक्रम करते है तो कभी सड़को को आम जनता की आवा जाही के लिए सुरक्षित करने के लिए आंदोलन करते है।अदालत का दरवाज़ा खटखटाते है।
डॉक्टर सुधीर कभी राष्ट्रिय राजमार्ग निर्माण में देरी अनियमितता की आवाज़ उठाते है तो कभी चंबल हैंगिंग ब्रिज में लेटलतीफी के खिलाफ संघर्ष करते है।लोगों की आँखों का इलाज करना इनकी नज़रे ठीक करना तो इनका पेशा है जिसे यह कामयाबी से निभा रहे है लेकिन लोगों की नज़र के साथ नज़रिया बदलने का आंदोलनात्मक कामयाब प्रयास इनके समाज सेवा कार्यो में चार चाँद लगाकर इ

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...