आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

25 मार्च 2026

हाड़ौती रचनाकार परिचय कोश 85. मंजू किशोर रश्मि, कोटा ************************** रचनाकार 30 मार्च तक व्हाट्सअप न. 9413350242 पर अपना परिचय भेजे..

 

हाड़ौती रचनाकार परिचय कोश
85. मंजू किशोर रश्मि, कोटा
**************************
रचनाकार 30 मार्च तक व्हाट्सअप न. 9413350242 पर अपना परिचय भेजे..
**********************************
मंजू कुमारी मेघवाल साहित्यिक उप नाम मंजू किशोर रश्मि का जन्म 29 दिसंबर 1972 को पिता किशन लाल राथलिया एवं माता जगन्नाथी बाई के परिवार में कोटा में हुआ। आपने समाजशास्त्र में एम. ए. की शिक्षा प्राप्त की है। हिन्दी और राजस्थानी में गीत, गजल, लेख, कविता, समीक्षा, कहानी, लघुकथा लिखती हैं। आपकी तीन पुस्तकें दूर कहीं आस' कविता संग्रह, भावों का स्पंदन' कविता संग्रह!( राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर के आर्थिक सहयोग से ), राजस्थानी कविता संग्रह "थंसूं मिलतांई( राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी बीकानेर के आर्थिक सहयोग से ) एवं राजस्थानी भाषा अजंस बेब साईड पर कवितावां प्रकाशित हुई हैं। देश विदेश के पत्र पत्रिकाओं एवं साझा संकलनों में रचनाएं प्रकाशित होती हैं।
आपको विभिन्न संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया है। प्रमुख रूप से नेम प्रकाशन डेह नागौर राजस्थानी भाषा साहित्य द्वारा - कमला देवी भंवर पृथ्वीराज साहित्य पुरस्कार ,अदबी उड़ान विशिष्ट साहित्यकार सम्मान,चरखी दादरी,कुरूक्षेत्र, हरियाणा से निर्मला हिंदी साहित्य रत्न पुरस्कार, श्री भारतेन्दु समिति कोटा द्वारा साहित्य श्री सम्मान, साहित्य समर्था द्वारा अखिल भारतीय डाॅ.कुमुद टिक्कू कहानी प्रतियोगिता पुरस्कार,अंतराष्ट्रीय महिला मंच द्वारा राजस्थान नारी गौरव सम्मान ,श्री कर्म योगी साहित्य गौरव सम्मान, समरस श्री काव्य शिरोमणि सम्मान, दलित साहित्यक अकादमी द्वारा झलकारी बाई राष्ट्रीय शिरोमणिअवार्ड,काव्य सम्राट हरिवंशराय बच्चन स्मृति सम्मान, महाकवि रामचरण "मित्र" स्मृति सम्मान ,काव्य शिरोमणि माखन लाल चतुर्वेदी स्मृति सम्मान काव्य कुमुद सम्मान, काव्य शिखर तुलसीदास सम्मान, काव्य सरोवर सम्मान सहित कई अन्य पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। आप राबाउमावि. रंगबाड़ी कोटा में टीचर हैं और साहित्य सृजन में क्रियाशील हैं।
संपर्क :
वीएचई - 119 विवेकानन्द नगर ,कोटा ,पिन - 324005 राजस्थान
मो-8441019846
-----------------
संपादन : डॉ. प्रभात कुमार सिंघल, कोटा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...