आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेल कूद प्रकोष्ठ के तत्वावधान में, प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान जी के नेतृत्व में खिलाड़ियों, युवाओं और मजदूरों के अधिकारों को लेकर हजारो की तादाद में राजस्थान विधानसभा का ऐतिहासिक घेराव किया गया।
इस विधानसभा घेराव में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी, विधायक श्री अमीन कागज़ी जी, नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली जी, विधायक श्री हाकम खानजी, विधायक प्रत्याशी श्रीमती अर्चना शर्मा जी, वरिष्ठ नेता श्री आर.आर. तिवारी जी सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आंदोलन को और अधिक मजबूती मिली।
प्रदेशभर से हजारो की तादाद आए खिलाड़ियों, युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में भाग लेकर सरकार की खेल विरोधी नीतियों, खिलाड़ियों को टीए/डीए एवं प्रोत्साहन राशि नहीं देने, युवाओं में बढ़ते नशे और मनरेगा में की गई कटौती के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया।
जनसमर्थन और बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वॉटर कैनन का प्रयोग भी किया गया, लेकिन इससे कार्यकर्ताओं का हौसला कमजोर नहीं हुआ और सभी ने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान जी ने कहा कि यह लड़ाई खिलाड़ियों के सम्मान, युवाओं के भविष्य और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई है, और जब तक सरकार खिलाड़ियों को उनका हक, युवाओं को सुरक्षित भविष्य और मजदूरों को सम्मानजनक रोजगार नहीं देती, तब तक यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
यह हजारो की तादाद में विधानसभा घेराव इस बात का प्रतीक है कि प्रदेश का खिलाड़ी, युवा और मजदूर अब अन्याय के खिलाफ एकजुट हो चुका है। और इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेकने के लिए तैयार है |
खिलाड़ी एकता – जिंदाबाद!
युवा शक्ति – जिंदाबाद!
कांग्रेस पार्टी – जिंदाबाद!

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)