आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

17 फ़रवरी 2026

कैट वूमेन विंग कोटा ने मनाया सफलता, और सशक्तिकरण का उत्सव एकता और उत्साह के संग गूंजा “विक्ट्री वाइब्स बैश” एक साल बेमिसाल

 

कैट वूमेन विंग कोटा ने मनाया सफलता, और सशक्तिकरण का उत्सव
एकता और उत्साह के संग गूंजा “विक्ट्री वाइब्स बैश” एक साल बेमिसाल
के डी अब्बासी
कोटा, फरवरी।
कैट वूमेन विंग कोटा की अध्यक्ष नीलम विजय एवं सचिव भाविका प्रीत रमानी के नेतृत्व में द व्हाइट रूट्स होटल में “विक्ट्री वाइब्स बैश” का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैट की महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर संगठन की उपलब्धियों का सामूहिक उत्सव मनाया।
“Together We Rise, Together We Win” थीम पर आधारित इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि जब महिलाएँ एकजुट होकर आगे बढ़ती हैं, तो सफलता स्वयं उनके कदम चूमती है। कार्यक्रम में हालिया उपलब्धियों का सम्मान किया गया तथा संगठन की भविष्य की योजनाओं पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।
समारोह में मनोरंजक खेल, संगीत, नृत्य एवं स्वादिष्ट व्यंजनों की विशेष व्यवस्था रही। पूरे वातावरण में ऊर्जा, आत्मविश्वास और उत्सव का उल्लास झलकता रहा।
अध्यक्ष नीलम विजय ने कहा कि यह आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि संगठन की सामूहिक शक्ति और समर्पण का प्रतीक है ।
“जब महिलाएँ एक साथ कदम बढ़ाती हैं, तो सफलता केवल लक्ष्य नहीं रहती, बल्कि एक नई पहचान बन जाती है। हमारा उद्देश्य केवल उपलब्धियाँ हासिल करना नहीं, बल्कि हर महिला को आत्मविश्वास और नेतृत्व की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना है। साथ मिलकर हम हर सपने को साकार कर सकते हैं।”। वहीं सचिव भाविका प्रीत रमानी ने सभी सदस्यों के सक्रिय सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कैट वूमेन विंग निरंतर महिलाओं को नेतृत्व और प्रगति के नए अवसर प्रदान करता रहेगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख सदस्य
ऋचा गुप्ता ,रक्षा नरुका ,नेहा प्रकाश, रेनू अग्रवाल, मेघना शर्मा, कृतिका विजयवर्गीय, नूपुर गुप्ता, मधु विजय, चित्रांगी अग्रवाल, मिलन सुवालका , सुहानी कुंभारे, नूतन सोनी, सुनीता विजयवर्गीय, संगीता अग्रवाल, अनीता शर्मा, अनीशा सुखवानी, प्रिया सिंह, रीना विजय, श्वेता खंडेलवाल, डॉ. अपर्णा शर्मा, पूनम सोडानी, इंदु त्रिलोकवानी, दिव्या मल्गानी, तारा लालवानी, साक्षी शर्मा, लक्ष्मी, आकांक्षा गुप्ता, नेहा जैन, आशा पारेता, नंदिनी श्रंगी, सिया आडवाणी, पूजा भारद्वाज, डॉ. ममता शर्मा, रुबिना क़ाज़ी, पूर्विका अग्रवाल, भावना गुलाटी, गरिमा जैन, नेहा अरोड़ा, प्रेरणा जैन, पूजा सोलंकी, सुनीता जैन, प्रियंका विजय, पल्लवी अग्रवाल एवं दिव्या अग्रवाल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन “साथ मिलकर आगे बढ़ने” के संकल्प के साथ हुआ, जिसने सभी महिलाओं को नई प्रेरणा और आत्मविश्वास से भर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...