आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

17 फ़रवरी 2026

झालरापाटन में दो दिन में दूसरा नेत्रदान संपन्न

 झालरापाटन में दो दिन में दूसरा नेत्रदान संपन्न
2. सेवानिवृत्त सुपरवाइजर का बेटे बहु ने संपन्न कराया नेत्रदान

झालरापाटन - जिला मलेरिया विभाग में सुपरवाइजर के पद से सेवानिवृत्त कार्यरत, मास्टर कॉलोनी, झालरापाटन निवासी रामचंद्र भील के आकस्मिक निधन के उपरांत उनके बेटे कपिल,प्रहलाद और राजू लाल ने अपनी माताजी भूली भाई से सहमति लेने के उपरांत शाइन इंडिया संस्था के ज्योति मित्र और मंजूश्री स्नेह संस्थान के अजय गोयल(मोमिया) को संपर्क किया ।

अजय गोयल की सूचना पर कोटा से डॉ कुलवंत गौड़ अपनी टीम के साथ रात 10:00 बजे, झालरापाटन पहुंचे और परिवार के सदस्यों के बीच में प्रक्रिया संपन्न की ।

कपिल काफी समय से मंजुश्री स्नेह और शाइन इंडिया संस्था के साथ जुड़कर, नेत्रदान अंगदान और देहदान के लिए कार्य कर रहे हैं । कपिल पत्रकार है  और उनकी पत्नी संतोष कुमारी भील भी जो चिकित्सा सेवा में एएनएम के पद पर कार्यरत है,उन्होंने भी कपिल के साथ अपना नेत्रदान का संकल्प पत्र भरा हुआ है ।

ज्योति मित्र अजय गोयल ने बताया कि, संस्थाओं के सम्मिलित प्रयासों से अभी तक झालरापाटन में 16 दिवंगतों के नेत्रदान हो चुके है । नेत्रदान के पुनीत कार्य में पूर्व पार्षद निर्मल दुआ,पत्रकार सुरेश मोमिया व विजय लोधा का भी सहयोग रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...