बाल रचनाकार प्रशिक्षण एवं पुस्तक विमोचन पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न ।
पल्लवन उच्चतर प्राथमिक विद्यालय मुंडेरी झालावाड़ में दिनांक १८ फरवरी २०२६ को संस्कृति साहित्य मीडिया फॉरम, कोटा ,समरस साहित्य सृजन गुजरात इकाई राजस्थान, साहित्य परिषद राजस्थान इकाई झालावाड़ के तत्वाधान में बाल रचनाकार प्रशिक्षण और शिक्षिका रेखा सक्सेना द्वारा संपादित हस्तलिखित पत्रिका " पल्लवन के सुमन" का विमोचन कार्यक्रम का आयोजन हुआ ।इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार रामेश्वर शर्मा "रामू भैया" कोटा संरक्षक अखिल भारतीय साहित्य परिषद चित्तौड़ प्रांत अध्यक्ष रहे । वरिष्ठ साहित्यकार जितेंद्र निर्मोही मुख्य अतिथि एवं विष्णु शर्मा हरिहर अध्यक्ष अखिल भारतीय साहित्य परिषद चित्तौड़ प्रांत मुख्य प्रशिक्षक रहे। साहित्य परिषद इकाई झालावाड़ के विभाग संयोजक श्री प्रकाश चंद्र सोनी ' यौवन ' ब्लॉक शिक्षा अधिकारी झालरापाटन विशिष्ट स्थिति रहे । साहित्य के क्षेत्र में राज्यपाल पुरुष्कार प्राप्त डॉक्टर प्रभात कुमार सिंगल संयोजक संस्कृति साहित्य मीडिया फॉरम कोटा , सहित मंचासीन अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।पलवल उच्चतर प्राथमिक स्कूल ने समस्त अतिथियों का तिलक लगा,शाल ओढ़ा , माल्यार्पण कर एवं श्री फल प्रदान करते हुए स्वागत सत्कार किया । साहित्य परिषद के अध्यक्ष सुरेश निगम ने सभी अतिथियों का अभिनंदन कर उनके योगदान के लिए कृतज्ञता प्रकट की।
डा. प्रभात कुमार सिंघल ने सभी अतिथियों का परिचय प्रस्तुत किया और आज के कार्यक्रम बाल रचनाकार प्रशिक्षण के उद्देश्य को प्रतिपादित किया। बाल रचनाकार प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रशिक्षक विष्णु शर्मा हरिहर परिषद के चितौड़गढ प्रांतीय अध्यक्ष ने बहुत ही सरल और रोचक शब्दों से छोटे छोटे वाक्य बनाकर कविता कैसे बनती है को समझाया। सरल - सुबोध सार्थक पहेलियां प्रस्तुत की और छात्रों से उनके उत्तर जानकर सभी ने बच्चों के ज्ञान की सराहना की। वरिष्ठ साहित्यकार जितेंद्र निर्मोही ने मन के भावों को और कल्पना को कविता में कैसे डाला जाता है को छोटी-छोटी सुरूचिपूर्ण कविताओं के माध्यम समझाकर रोचकता प्रदान की। बालगीत की पुस्तक भी बच्चों को दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ख्याति नाम साहित्यकार रामेश्वर शर्मा ' रामू भैया ने छात्रों से संवाद कर कविता के भेद गद्य - पद्म, तुकांत और अतुकांत कविता लेखन पर प्रकाश डाला। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रकाश चन्द्र सोनी यौवन ने छात्रों को संबोधित करते हुए उनके लेखन की प्रशंसा की।
इस अवसर पर विद्यालय के अनेक बच्चों ने अपनी स्वरचित कविताएं प्रस्तुत की एवं विभिन्न साहित्यिक प्रतियोगिता में विजेता रहने पर विद्यालय के 11छात्रों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किये । स्कूल के स्टाफ साथियों ने कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग किया।मोहनलाल वर्मा ने साहित्य परिषद की जानकारी देते हुए इसके साहित्य सृजन में प्रेरक की भूमिका और अवधारणा को रेखांकित किया। झालावाड़ के व्यंगकार राकेश कुमार नैयर ने अपनी कविता के माध्यम से विद्यार्थियों को हंसाया। घाटोली से आए कवि रूप जी रूप का राज्य स्तर पर उनकी उड़ी पतंग कविता लेखन में प्रथम स्थान पर आने से डॉक्टर प्रभात कुमार सिंघल साहब एवं कोटा से आये वरिष्ठ साहित्यकारों द्वारा सम्मानित किया गया। उनसे उनकी सृजित कविता भी सुनी।साथ में बकानी की अदीति शर्मा को भी सम्मानित किया गया। अंत में पल्लवन स्कूल के स्टाफ ने सभी का आभार व्यक्त किया।
सुरेश निगम

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)