छत्तीसगढ़ भिलाई निवासी जनसेवक आफताब आलम को प्रदेश स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया गया।
आज छत्तीसगढ़ जिला दुर्ग के भिलाई शहर मे कर्मा भवन सुपेला भिलाई में आयोजित रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब छत्तीसगढ़ के 13 वे स्थापना दिवस के अवसर पर एवं संस्था के संयोजक श्री सूरज साहू के जन्मदिन के शुभ अवसर पर रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब संस्था द्वारा रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया एवं प्रदेश स्तरीय रक्त मित्र व सामाजिक स्तर पर कार्य कर रहे सामाजिक संस्थाओं का सम्मान किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ भिलाई निवासी राष्ट्रीय स्तर जनसेवक आफताब आलम का सम्मान किया गया। साथ ही विभिन्न सामाजिक संस्थाओं का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण श्री ललित चंद्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण, श्री रिकेश सेन विधायक भिलाई नगर, श्री संदीप साहू विधायक कसडोल विधानसभा, श्रीमती तुलसी साहू भाजपा प्रदेश मंत्री, श्री इंद्रजीत सिंह (छोटू भैया) डायरेक्टर हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी एवं अध्यक्ष सर्व समाज कल्याण समिति छत्तीसगढ़, व श्री मुकेश चंद्राकर वरिष्ठ नेता, प्रदेश साहू संघ के श्री रमेश साहू, प्रदेश साहू संघ के संगठन सचिव श्री सुनिल साहू, रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री तोमन साहू, प्रदेश साहू समाज के उपाध्यक्ष श्री खिलावन साहू, छत्तीसगढ़ भाजपा एन.जी ओ प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक श्री राकेश साहू,कार्यक्रम संयोजक श्री सूरज साहू, युवा उद्यमी श्री एम के साहू, प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ सहसंयोजक श्री प्रेम साहू, भिलाई टाइम्स श्री यशवंत साहू, रामकुमार साहू जी साहू उपस्थित रहे। जनसेवक आफताब आलम ने रेड ड्रॉप संस्था के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए संस्था को 13 वे स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी प्रेषित की। बता दें कि जनसेवक आफताब आलम पिछले 11 वर्षों से सामाजिक स्तर पर स्वास्थ एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे और आज भारत के लगभग 16 राज्यों में कार्य कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)