कोटा ज़िले में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पर्व हों, या अन्य कोई उत्सव, महोत्सव, स्वागत, सत्कार, मेले के सरकारी कार्यक्रम हों, इनकी खुशनुमा ऐंकरिंग को सिफारिशों का ग्रहण लग गया है, यही वजह रही है कि कार्यक्रमों का संचालन, ऐंकरिंग मूवमेंट नीरस से होने लगे हैं, कार्यक्रम को उभारने, उन्हें आकर्षक अल्फ़ाज़ों के ज़रिए मधुर आवाज में प्रभावशाली बनाकर प्रस्तुतिकरण अब रिजेक्ट कर सिफारिशियों, को जगह देने से सब कुछ नीरस, उपेक्षित , गड़बड़, कोटा के सरकारी कार्यक्रमों के लिये आलोचना का कारण बना हुआ है, जब से भाजपा सरकार आई है तभी से ज़िला प्रशासन की पूर्व सेलेक्टेड ऐंकर सूची को भाजपा नेताओं ने क्वालिटी नम्बर वन होने के बावुजूद भी स्तर हीन क्वालिटी ऐंकर्स को सिफारिश के आधार पर बढ़ावा दिया जा रहा है, प्रशासनिक अधिकारी भी इस सियासी दखलंदाज़ी से प्रताड़ित हैं, लेकिन यह कोटा है यहां तो दर ढोको तो मलमाल नहीँ तो तुम हीरो होने पर भी ज़ीरो हो, अख़्तर खान अकेला कोटा 9829086339

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)