आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

12 फ़रवरी 2026

सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम के नेतृत्व में सिटी पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर कालू भड़क से ऑटोमेटिक हथियारों का जखीरा पकड़ा

 

सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम के नेतृत्व में सिटी पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर कालू भड़क से ऑटोमेटिक हथियारों का जखीरा पकड़ा
के डी अब्बासी
कोटा,फरवरी। कोटा सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम (I.P.S) ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसको सफल बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी,के निर्देशन में डीएसपी मनीष शर्मा आर.पी.एस के पर्यवेक्षण में रानपुर थाना प्रभारी सब इस्पेक्टर भीमसिंह ने मय टीम के कार्यवाही करते हुए थाना रानपुर के हिस्ट्रीशीटर कालू भडक के कब्जे से अवैध 02 देशी पिस्टल मय मैगजीन मय 4 अतिरिक्त मैगजीन व 5 देशी कट्टा तथा 27 जिन्दा कारतूस अब तक बरामद किये।
घटनाक्रम - गठित पुलिस टीम ने थाना रानपुर के हिस्ट्रीशीटर बदमाश कालू भडक को मय टाटा सफारी गाडी रजि. न. RJ-20-UA-8899 सहित रिको रानपुर क्षेत्र में रोककर चैकिंग करने पर मुलजिम के कब्जे से 02 देशी पिस्टल मय मैगजीन मय 2 अतिरिक्त मैगजीन व 1 देशी कट्टा तथा 15 जिन्दा कारतूस बरामद होने पर सभी हथियारो व गाडी को जप्त कर मुलजिम को गिरफ्तार किया। आरोपी के घर से 4 देशी कट्टा, 12 जिन्दा कारतूस व 2 मैगजीन बरामद किये गये है प्रकरण में हथियारों की खरीद फरोख्त व अन्य आरोपीयों के शामिल होने की जांच हो रही है। पुलिस टीम में कॉन्स्टेबल महावीर, विश्वेंद्र, मुकेश रानपुर थाने की सबइंस्पेक्टर भीमसिंह सहायक उपनिरीक्षक सुरजमल थाना और के पुरम के थाना प्रभारी रामविलास मीणा सहायक उपनिरीक्षक रईस मोहम्मद, कॉन्स्टेबल प्रदीप,राहूल शामिल थे। इस प्रकरण को खोलने में विशेष भूमिका - रानपुर थाने के विश्वेन्द्र को बताई गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...