आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

12 फ़रवरी 2026

*पेगाम ए मोहब्बत सद्भावना सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की

 *पेगाम ए मोहब्बत सद्भावना सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की* सांगोद पेगाम ए मोहब्बत सद्भावना सम्मेलन की तैयारियों को लेकर जिला देहात कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष असरार अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई कोटा जिला देहात कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष असरार अहमद ने बताया कि जयपुर बिड़ला ऑडिटोरियम में राजस्थान अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम डी चोपदार के नेतृत्व में पेगाम ए मोहब्बत सद्भावना सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें राज्यसभा सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रखर वक्ता और मशहूर शायर श्री इमरान प्रतापगढ़ी जी 16 फरवरी 2026 को जयपुर आएंगे इस अवसर पर वे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) द्वारा आयोजित “पैगाम-ए-मोहब्बत – सद्भावना सम्मेलन” में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे यह भव्य सद्भावना सम्मेलन 16 फरवरी को सुबह 11:15 बजे, जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा सम्मेलन का उद्देश्य समाज में प्रेम,भाईचारे,आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश देना है कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी, नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली जी,पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस महासचिव श्री सचिन पायलट जी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री भंवर जितेंद्र सिंह जी, राजस्थान कांग्रेस प्रभारी एवं सांसद श्री सुखजिंदर सिंह रंधावा जी, सह-प्रभारी श्री ऋत्विक मकवाना जी,श्रीमती पूनम पासवान जी एवं श्री चिरंजीवी राव जी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मंचासीन रहेंगे इस सद्भावना सम्मेलन में प्रदेशभर से कांग्रेस के पदाधिकारी,कार्यकर्ता, अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन भाग लेंगे यह आयोजन सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने और देश की साझा संस्कृति व आपसी भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास होगा बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में जयपुर आयोजित होने वाले पैगाम ए मोहब्बत सद्भावना सम्मेलन में चलने को कहा है बैठक में वक्फ कमेटी सदर मिर्जा मुश्ताक अहमद कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनोज सुवालका पार्षद सलीम अंसारी पूर्व नगर अध्यक्ष राजेंद्र गहलोत फिरोज पठान पूर्व सरपंच फूलचंद गोचर मुसब्बिर खान जगदीश नागर अंकुश शर्मा इस्राइल अंसारी ब्रजराज मीणा दिनेश सोनी शफीक अंसारी अर्जुन मीणा मोइनुद्दीन भूरिया गजेन्द्र सिंह चाँद भाई नियारगीर मुकेश नागर युसुफ अली शरीफ अंसारी प्रदीप शर्मा रफीक ठेकेदार रमाकांत कुशवाह इकबाल सिगीवाला छोटूलाल सुमन बशीर अंसारी अनिस अंसारी रहमान अंसारी रफीक नियारगिर ज़ाकिर टिल्लू लियाकत शाह मोहम्मद खालिद अंसार अहमद शहजाद खान अमजद अंसारी एफाज हुसैन असग़र अली जाहिद अंसारी जाकिर हुसैन फिरोज अंसारी शौकत शाह हुसैन शाह बाबू शाह ताहिर अंसारी जाकिर अली समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...