आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

17 फ़रवरी 2026

35 वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर नेत्रदान संकल्प

 35 वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर नेत्रदान संकल्प

शाइन इंडिया फाउंडेशन के नेत्रदान जागरुकता अभियान से प्रेरित होकर रंगबाड़ी विस्तार योजना निवासी कैलाश जैन (एडिशनल वाइस प्रेसिडेंट-डीसीएम) ने अपनी धर्मपत्नी रेखा जैन के साथ विवाह की 35वीं वर्षगांठ पर नेत्रदान का संकल्प पत्र भरा ।

थोड़े समय पहले कैलाश ने,अपने विभाग के लीलाधर माहेश्वरी की माताजी स्व० दया बाई लड्डा के नेत्रदान के उपरांत,पूरी प्रक्रिया को जाना समझा था । उसके बाद आज अपनी वर्षगांठ पर, शाइन इंडिया के डॉ कुलवंत गौड़ को घर बुलाकर, सारी जानकारी लेने के उपरांत नेत्रदान का संकल्प पत्र भरा ।

संकल्प पत्र भरने के बाद संस्था की ओर से डॉ गौड़ ने कैलाश और रेखा को संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र भेंट किये।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...