28 फरवरी तक साहित्यकार अपना परिचय 9413350242 पर भेजें......
11. मोहनलाल वर्मा , झालावाड़
****************************
मोहनलाल वर्मा का जन्म कोटा जिले के गांव धौरी ननिहाल में 3 मई 1956 को पिता श्रीनाथ वर्मा के परिवार में हुआ। आपका पैतृक गांव: कनवास है। आपने कला वर्ग में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। आपको संस्कृत, हिंदी,अंग्रेजी,राजस्थानी हाड़ौती भाषाओं का ज्ञान है। आप गद्य विधा में कहानी,उपन्यास, प्रहसन,निबंध एवं आलेख तथा पद्य विधा में गीत,ग़जल कुंडलियां ,छंद, लिखते हैं। आपकी हिंदी में दो कृतियां "मैं एक माटी का दीया" ( 2024) एवं हकीक़त ( 2025 ) में प्रकाशित हुई हैं। विभिन्न पत्रों एवं 10 साझा संकलनों में आपकी रचनाएं प्रकाशित हुई हैं। आत्मा परमात्मा,के अदृश्य स्मरण द्वैत अद्वेत का संगम जीव और जगत मिलन की परिकल्पना की उडान पर "गिलहरी" नामक उपन्यास लेखन प्रक्रिया में है।आपको बुलंदी अंतरराष्ट्रीय साहित्य संस्था उत्तराखंड द्वारा साहित्य गौरव और हिंदी गौरव सम्मान,साहित्य सृजन मंच बुलंदशहर द्वारा साहित्य शिरोमणि सम्मान, साहित्य मंडल श्रीनाथद्वारा की ओर से काव्य रत्न , प्रिंस जी वेलफेयर प्रकाशन ट्रस्ट आगरा से प्रिंस भक्ति कवि सम्मान, श्री लोहागढ़ साहित्य एवं समाज सेवा समिति द्वारा शान ए राजस्थान तथा प्रतियोगिता में बिजयी होने पर संस्कृति, साहित्य, मीडिया फोरम कोटा द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है।
संपर्क :
श्रीसदन वार्ड नंबर.11 शहीद भगतसिंह काॅलोनी ,म.न.221 समीप मंशापूरण हनुमानजी का मंदिर, झालावाड़ ( राज.)
:मोबाइल. 8107261866
-----------
संकलन : डॉ. प्रभात कुमार सिंघल,कोटा

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)