*बजट से राजस्थान की जनता को मिली निराशा : गुंजल*
के डी अब्बासी
कोटा : कोटा उत्तर पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने कहा कि बजट से राजस्थान की जनता को निराशा के अलावा कुछ नहीं मिला। गुंजल ने कहा कि सरकार अपने तीसरे बजट में भी पूर्व के बजट व चुनाव में जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं कर पाई। गुंजल ने कहा कि दूसरे पूर्ण बजट में युवाओं के लिए सवा लाख भर्ती उपलब्ध कराने की बात करने वाली सरकार अब शिक्षित बेरोजगारों के साथ धोखा कर काम चलाऊ भर्ती का जुगाड़ कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार केंद्रीय बजट काल्पनिक था उसी प्रकार राज्य का बजट भी काल्पनिक है। उन्होंने कहा कि सरकार लाखों युवाओं को रोजगार देने की बात कर रही हैं स्टार्टअप को लेकर बड़े बड़े दावे करने वाली सरकार बताए कि युवाओं के स्टार्टअप से लेकर, उद्योगों के लिए सरल ऋण उपलब्ध करवाने से लेकर क्या किया। गुंजल ने कहा सरकार ने सवा दो साल मे किन किन विभागों में कितने कितने युवाओं व शिक्षित बेरोजगारों को नौकरियां उपलब्ध करवाई। सरकार की काल्पनिक घोषणाओं को प्रदेश की जनता जान चुकी हैं। उन्होंने कहा कि बजट में कुछ नया नहीं है। किसानों से किया एमएसपी का वादा आज भी पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि बजट पूरी तरह से जन विरोधी है । गुंजल ने कहा कि केंद्रीय बजट मे राजस्थान को कुछ नहीं मिलने के बाद हर वर्ग को राजस्थान के बजट से बहुत आशाएं थी पर किसानों, युवाओं, शिक्षित बेरोजगारों सहित प्रदेश के आमजन को बजट से जो आशा थी जो निराशा में बदल गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)