आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

11 फ़रवरी 2026

पिता-पुत्रों ने सहमति से संपन्न कराया नेत्रदान

  पिता-पुत्रों ने सहमति से संपन्न कराया नेत्रदान

मंगलवार दिन रात लाल बिहारी जी का चौक, चौमुखा बाजार,बूंदी निवासी पंडित श्रीकांत शर्मा की धर्मपत्नी गीता शर्मा,का आकस्मिक निधन हुआ,जिसके उपरांत बेटे लक्ष्मीकांत,शिवकांत और बेटी अनीता ने स्वप्रेरणा से गीता के नेत्रदान करवाने का निर्णय लिया ।

सभी की सहमति से ऋतुराज कोठीवाला स्मृति संस्थान,के मधुसूदन गुप्ता को नेत्रदान प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए, संपर्क किया संस्था के ज्योति मित्र इदरीस बोहरा की सूचना पर देर रात 12:00 श्रीकांत के निवास पर, डॉ कुलवंत गौड़ ने नेत्रदान प्रक्रिया सम्पन्न की।

डॉ कुलवंत गौड़ ने बताया कि,जन सहयोग से अभी तक बूंदी शहर में 77 नेत्रदान हो चुके हैं । नेत्रदान लेने के लिए शाइन इंडिया फाउंडेशन की टीम 24 घंटे पूरे हाडोती संभाग में तैयार रहती है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...