आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

25 फ़रवरी 2026

दो दिवसीय फूलों की प्रदर्शनी में, 270 लोगों का नेत्रदान संकल्प

 दो दिवसीय फूलों की प्रदर्शनी में, 270 लोगों का नेत्रदान संकल्प

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कोटा महोत्सव में किशोर सागर तालाब पर दो दिवसीय फूलों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।  इस प्रदर्शनी में शाइन इंडिया फाउंडेशन द्वारा, शहर वासियों को नेत्रदान,अंगदान और देहदान के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से भी एक स्टॉल का आयोजन किया गया था ।

बीते दो दिनों में स्टॉल पर 5,000 से ज्यादा लोगों ने
संबंधित विषय पर जानकारी प्राप्त की । संस्था के कार्यों से प्रेरित होकर 270 लोगों ने अपने नेत्रदान के संकल्प पत्र भरे एवं 12 लोगों ने देहदान के संकल्प पत्र भरने में भी अपनी रुचि दिखायी ।

स्टॉल पर कई स्कूल के छात्र छात्राओं ने भी आकर नेत्रदान के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की । इन्हीं दो दिनों में शहर में, तीन नेत्रदान और एक देहदान भी संपन्न हुआ । पुष्प प्रदर्शनी में जिला कलेक्टर पियूष सामरिया ने भी अंगदान को प्रेरित करने के उद्देश्य से एक पोस्टर का विमोचन किया।  प्रदर्शनी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था,जिसमें संस्था शाइन इंडिया फाउंडेशन को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...