अधिवक्ता का निधन, पुत्रों ने संपन्न कराया नेत्रदान
बुधवार सुबह, दादाबाड़ी निवासी अधिवक्ता दिनेश कुमार अग्रवाल का हृदयघात से आकस्मिक निधन हुआ । उनके बेटे विपुल अग्रवाल शाइन इंडिया फाउंडेशन के ज्योति मित्र के तौर पर नेत्रदान अभियान को बढ़ाने में काफी समय से कार्य कर रहे हैं ।
पिता के निधन के ठीक उपरांत उन्होंने मां शशि अग्रवाल और भाई अतुल से पिता के नेत्रदान की सहमति ली, परिवार पहले से ही काफी सामाजिक कार्य और चिकित्सा सेवा में जुड़ा हुआ है । सभी की सहमति मिलने पर संस्था के सहयोग से नेत्रदान का पुनीत कार्य निवास स्थान पर संपन्न हुआ ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)