*कोटा स्टेशन पर 12 घंटे की ‘किलाबंदी’ टिकट चेकिंग: 123 यात्री पकड़े गए, ₹49 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला*
के डी अब्बासी
कोटा,फरवरी। कोटा मंडल रेल प्रबंधक अनिल कालरा के मार्गदर्शन में कोटा मंडल द्वारा अनियमित यात्राओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं अधिकृत यात्रियों को सुव्यवस्थित सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष टिकट जांच अभियान निरंतर संचालित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में आज कोटा स्टेशन पर प्रातः 06:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक 12 घंटे का ‘किलाबंदी’ टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का संचालन श्री दीपक शर्मा, मुख्य टिकट निरीक्षक, कोटा के नेतृत्व में 18 टिकट चेकिंग स्टाफ तथा 06 रेल सुरक्षा बल कर्मियों के सहयोग से किया गया। अभियान के दौरान स्टेशन परिसर से बाहर निकलने वाले मार्गों की सघन घेराबंदी की गई, जिससे बिना जांच कोई भी यात्री बाहर न जा सके।
इस विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 14 ट्रेनों के यात्रियों के टिकटों की जांच की गई। जांच के दौरान 123 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पाए गए, जिनसे ₹49,875/- की राशि बतौर किराया एवं जुर्माना वसूली गई।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि इस प्रकार के सघन ‘किलाबंदी’ अभियान यात्रियों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं रेल राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित किए जाते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)