बुजुर्ग महिला और पुरूष का नेत्रदान संपन्न
2. दो नैत्रदान सहित, 2 सप्ताह में 20 नेत्र संकलित
शाइन इंडिया फाउंडेशन संस्था के नेत्रदान अभियान में न सिर्फ शहरवासियों का बल्कि आस पास के क्षेत्रों का भी योगदान मिलता चला जा रहा है । बीते दो दिनों में संस्था के सहयोग से कोटा शहर में दो पुण्यात्माओं के नेत्रदान संपन्न हुए ।
गुरुवार देर रात न्यू कॉलोनी, गुमानपुरा निवासी श्रीमती चंचल देवी अरोड़ा (75 वर्ष) का आकस्मिक निधन हुआ, जिसके उपरांत इशान और जसपाल अरोड़ा ने चंचल जी के दोनों बेटे गोपेश और कपिल अरोड़ा से नेत्रदान के लिए सहमति लेकर नेत्रदान का पुनीत कार्य संस्था के ज्योतिमित्र रामेश्वर ओझा के सहयोग से संपन्न कराया ।
इसी क्रम में आज शुक्रवार को नम्रता आवास निवासी गजाधर प्रसाद सिन्हा (80 वर्ष) सेवानिवृत्त खनन विभाग का आकस्मिक निधन हुआ,जिसके उपरांत संस्था के ज्योति मित्र नीरज सिंह की प्रेरणा से गजाधर जी के बेटे रवि सिन्हा ने पिताजी के नेत्रदान के लिए सहमति दी । नीरज जी की सूचना पर शाइन इंडिया फाउंडेशन की टीम एवं लायंस क्लब कोटा टेक्नो के सक्रिय सदस्य अनिल गुप्ता मौके पर पहुंचे और नेत्रदान प्रक्रिया में सहयोग किया ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)