आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

15 जनवरी 2016

करिश्मा कपूर पर पति संजय का आरोप- पैसे और ऐशो-आराम के लिए की थी शादी


 करिश्मा कपूर और संजय कपूर। (फाइल फोटो )
करिश्मा कपूर और संजय कपूर। (फाइल फोटो )
मुंबई. बिजनेसमैन संजय कपूर ने अपनी डिवोर्स पिटीशन में आरोप लगाया है कि करिश्मा कपूर ने अभिषेक बच्चन से इंगेजमेंट टूटने की वजह से उनसे शादी की थी। लेकिन करिश्मा न अच्छी पत्नी बन पाईं और न मां की जिम्मेदारी निभा पाईं।
संजय का आरोप- पैसों के लिए बच्चों का इस्तेमाल कर रही हैं करिश्मा...
- संजय-करिश्मा की शादी 2003 में हुई थी। संजय और करिश्मा के दो बच्चे समायरा और कियान हैं। बच्चों की कस्टडी और डिवोर्स केस फिलहाल कोर्ट में है।
- मुंबई की एक कोर्ट में पिटीशन में संजय ने आरोप लगाया- करिश्मा ने सिर्फ पैसे और एेशो-आराम की जिंदगी के लिए मुझसे शादी की थी। करिश्मा अच्छी पत्नी और बहू बनने में नाकाम रहीं।
- उन्होंने यह भी कहा कि वे बच्चों का इस्तेमाल भी पैसे ऐंठने के लिए कर रही हैं। करिश्मा ने बच्चों को मेरे बीमार पिता से भी नहीं मिलने दिया।
- संजय के मुताबिक, बच्चों का इंतजार करते उनके पिता की 6 महीने पहले मौत हो गई।
करिश्मा के वकील ने कहा- गलत हैं आरोप

- संजय के आरोपों को करिश्मा के वकील क्रांति सेठ ने खारिज कर दिया है।
- क्रांति का आरोप है कि संजय झूठी कहानियां बना रहे हैं जो बच्चों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती हैं।
2012 से अलग हैं करिश्मा-संजय
- करिश्मा ने 29 सितंबर, 2003 को बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की। यह करिश्मा की पहली और संजय की दूसरी शादी थी।
- 2012 में दोनों अलग हो गए। करिश्मा मां बबिता के साथ मुंबई में रह रही हैं।
- नवंबर 2015 में दोनों ने फैमिली कोर्ट से तलाक की अर्जी वापस ली। संजय के कुछ फाइनेंशियल कमिटमेंट्स को पूरा न कर पाने की वजह से ऐसा हुआ।
- संजय ने मुंबई के बांद्रा कोर्ट में दिसंबर में दोबारा डिवोर्स पिटीशन दाखिल की।
अभिषेक और करिश्मा इंगेजमेंट के बाद हुए थे अलग
- कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि करिश्मा और अभिषेक बच्चन की सगाई हुई थी।
- यह सगाई अक्टूबर 2002 में अभिषेक के पिता अमिताभ के 60वें बर्थडे पर हुई थी। जनवरी 2003 में यह टूट गई।
- इंगेजमेंट क्यों टूटी, इस पर बच्चन या कपूर फैमिली की तरफ से कुछ नहीं कहा गया।
- हालांकि कहा जाता है कि करिश्मा की मां बबीता को अभिषेक पसंद नहीं थे।
अभी किससे जोड़ा जा रहा है करिश्मा का नाम?
- संदीप तोश्नीवाल से। संदीप एक फार्मास्युटिकल कंपनी के सीईओ हैं।
- संदीप की वाइफ का नाम अश्रिता है। वे डेंटिस्ट हैं।
- खबरों के मुताबिक, संदीप तो वाइफ से तलाक चाहते हैं लेकिन अश्रिता इसके लिए तैयार नहीं हैं।
कौन हैं संजय कपूर?
- Sixt इंडिया (या Sona Mobility Services Ltd.) के सीईओ हैं। ये सोना ग्रुप का एक पार्ट है।
- सोना कोयो स्टीयरिंग सिस्टम्स लिमिटेड के वाइस चेयरमैन भी हैं। यह एक मल्टीनेशनल कंपनी है।
- इसके 16 प्लांट्स भारत, 3 जर्मनी और 1 यूएसए में हैं।
अभी किसके साथ रिलेशन में हैं संजय?
- संजय पेज-थ्री पर्सनैलिटी भी हैं। वे बॉलीवुड की कई पार्टीज और फैशन शो में नजर आते रहे हैं।
- संजय का नाम फिलहाल मॉडल प्रिया चटवाल से जोड़ा जा रहा है। दोनों को कुछ पार्टीज में एक साथ देखा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...