इंटरनेशनल डेस्क। सेक्स को हथियार बनाकर दुश्मनों के राज जानने
वाली रूस की मशहूर जासूस एना चेपमैन ने एक बच्चे को जन्म दिया है। ये खबर
रूसी मीडिया में आने के बाद हर कोई इस बच्चे के पिता के बारे में जानना
चाहता है। लेकिन एना इसके पिता के बारे में बताने से कतरा रही है। अमेरिका
में खतरनाक जासूस रही एना आज मॉडल और एक एंटिक शोरूम की ओनर है। वह मॉस्को
में टीवी शो की होस्ट भी है। एना ने बताया कि बच्चे के पिता का नाम सीक्रेट
है। वह इस रिश्ते को प्राइवेट रखना चाहती है।
स्नोडन को की थी फंसाने की कोशिश
ब्रिटिश नागरिक रूसी महिला जासूस एना को 2010 में अमेरिका में नौ रूसी जासूसों के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद अमेरिकी सरकार ने उसे रूस निवार्सित कर दिया था। वह टि्वटर पर अमेरिका के एनएसए एजेंट एडवर्ड स्नोडन को भी प्रपोज कर चुकी है और उसे अपने हुस्न के जाल में फंसाने की कोशिश की थी। ऐसा उसने रूसी राष्ट्रपति ऑफिस के कहने पर किया था। इस बात का खुलासा खुद रूसी खुफिया एजेंसी 'केजीबी' के एक एजेंट बोरिस कारपिचोकोव ने किया था।

सेक्स को बनाती थी हथियार
एना के पकड़े जाने के बाद उसके कई अमेरिकी प्रेमियों ने एना पर सेक्स को हथियार की तरह इस्तेमाल करने का खुलासा किया था। उन्होंने एना को 'सेक्सी जासूस' बताया था। जो हनी ट्रैप राज जान लेती थी। एक पूर्व प्रेमी एक मॉडल डेनिस हिर्डट ने बताया कि वह अपने जिस्म को बखूबी इस्तेमाल करती थी। वहीं, कई देशों में सीक्रेट एजेंट रह चुके बिल स्टेनीफोर्ड के मुताबिक, एना ऐसे पेश आती थी कि लोग न चाहकर भी उसकी तरफ आकर्षित होते थे। बिल ने बताया कि उससे मिलने के बाद वह कई दिन तक दूसरी चीजों पर ध्यान नहीं लगा पाए थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)