आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

08 सितंबर 2015

गुड़गांव: सऊदी अरब के डिप्लोमैट के घर से छुड़ाई गईं दो महिलाएं, रेप का आरोप


गुड़गांव: सऊदी अरब के डिप्लोमैट के घर से छुड़ाई गईं दो महिलाएं, रेप का आरोप
नई दिल्ली/गुड़गांव. हरियाण के गुड़गांव में सऊदी अरब के डिप्लोमैट के घर से दो महिलाओं को छुड़ाया गया है। महिलाओं ने बताया कि डिप्लोमैट ने उन्हें गुड़गांव के एक फ्लैट में बंद करके रखा था और उनसे कई बार रेप भी किया। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए लड़कियों ने बताया कि डिप्लोमैट ने उन्हें तीन-चार महीनों से बंधक बनाकर रखा था। उन्हें हमेशा घर में बंद करके रखा जाता था और खाने के लिए भी कुछ नहीं दिया जाता था। नेपाल में आए भूकंप में इन लोगों के घर तबाह हो गए थे। इसके बाद ये लोग नौकरी की तलाश में यहां आई थीं।
पुलिस ने बताया कि गुड़गांव के जिस फ्लैट में दोनों महिलाओं को रखा गया है, उसे सऊदी एम्बेसी ने रेंट पर ले रखा है। एक नई मेड उस फ्लैट में काम करने गई और उसने इन दोनों महिलाओं देखा। उसने एक एनजीओ की हेल्प से पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गुड़गांव पुलिस ने डीएलएफ फेज-।। में उस फ्लैट पर रेड किया एवं महिलाओं को छुड़ाया। एनजीओ मेइती इंडिया के बालकृष्ण पांडे ने बताया कि महिलाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर पहले सऊदी अरब ले जाया गया। वहां उन्हें जेद्दाह के एक होटल में रखा गया। कुछ दिन बाद उन्हें भारत लाया गया। उनके साथ मारपीट की गई और बलात्कार किया गया।
नेपाल की रहने वाली महिलाओं की उम्र 50 और 20 साल बताई जा रही है। उनकी शिकायत पर डिप्लोमैट के खिलाफ आईपीसी की सेक्शन 376D (गैंगरेप), 376 (रेप), 377, 342, 120B, 323 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। केस में डिप्लोमैट के साथ उसकी वाइफ और अन्य दो लोगों का भी नाम है। हालांकि अबतक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। गुड़गांव पुलिस ने नेपाल एम्बेसी से कॉन्टैक्ट किया है। फॉरेन मिनिस्ट्री ने स्थानीय पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। सऊदी एम्बेसी से भी इस बारे में बात की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...