लखनऊ. यूपी की राजधानी से सटे एक गांव में लड़की ने बहादुरी
दिखाते हुए अपने साथ हुई ज्यादती की कोशिश का सरे आम विरोध कर दिया। यहां
तक कि मामले को दबा देने की मां की सलाह भी उसने नहीं मानी। उसकी हिम्मत
के चलते पुलिस को भी आरोपी पर एक्शन लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।
क्या है मामला
मामला लखनऊ के मड़ियांव इलाके का है। यहां बीती 20 अगस्त की रात एक
लड़की छत पर बहन के साथ सो रही थी। रात करीब दो बजे उसकी बड़ी बहन नीचे चली
गई। थोड़ी देर बाद पड़ोस में रहने वाला एक लड़का अपनी छत से कूदकर उसकी छत पर
आ गया। वह सोती हुई लड़की के पास लेट गया और उसके साथ ज्यादती की कोशिश
की।
पुलिस पर आरोप- शुरुआत में नहीं की कार्रवाई
लड़की का शोर सुन जब मां ऊपर आई तो उसने बेटी से मामला दबाने के लिए कहा। इस पर वह नाराज हो गई और उसने महिलाओं की सुरक्षा के लिए काम करने वाली संस्था रेड ब्रिगेड से संपर्क किया। संस्था की सदस्यों ने थाने पर बात की। संस्था का आरोप है कि पुलिस ने कोई एक्टिवनेस नहीं दिखाई।
लड़की का शोर सुन जब मां ऊपर आई तो उसने बेटी से मामला दबाने के लिए कहा। इस पर वह नाराज हो गई और उसने महिलाओं की सुरक्षा के लिए काम करने वाली संस्था रेड ब्रिगेड से संपर्क किया। संस्था की सदस्यों ने थाने पर बात की। संस्था का आरोप है कि पुलिस ने कोई एक्टिवनेस नहीं दिखाई।
तरकीब से पकड़वाया आरोपी
पुलिस ने यह कह कर मामला टालने की कोशिश की कि आरोपी फरार हो गया है।
तब रेड ब्रिगेड ने उसे पकड़वाने के लिए एक तरकीब चली। लड़के को फोन पर
समझौते का मैसेज भेजा और लड़की से माफी मांग कर मामला रफा-दफा करने को कहा।
आरोपी की हुई जमकर पिटाई
आरोपी रेड बिग्रेड के जाल में फंस गया। जब वह माफी मांगने पहुंचा तो
लड़की ने उसकी जमकर पिटाई की। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल
साइट्स पर अपलोड कर दिया। पिटाई के बाद रेड ब्रिगेड की महिलाओं ने उसे
पुलिस के हवाले कर दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)