आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

11 जुलाई 2015

आसाराम के खिलाफ गवाह बने एक और शख्स को गोली मारी, हालत गंभीर

आसाराम के खिलाफ गवाह बने एक और शख्स को गोली मारी, हालत गंभीर
शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश). नाबालिग स्टूडेंट के यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद आसाराम के खिलाफ सरकारी गवाह बने एक और आदमी पर जानलेवा हमला किया गया है। कृपाल सिंह नाम के इस गवाह को शुक्रवार देर रात शाहजहांपुर में अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। कृपाल सिंह को बरेली रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कृपाल आसाराम के खिलाफ यौन शोषण का केस दर्ज कराने वाली लड़की के पिता के ट्रांसपोर्ट कंपनी में जॉब करता है। जनवरी में आसाराम के खिलाफ गवाही देने वाले उसके पूर्व रसोइए का मर्डर कर दिया गया था।
पुलिस ने बनाई तीन टीमें
जानकारी के मुताबिक, कृपाल पर शुक्रवार देर रात उस वक्त हमला किया गया, जब वह घर लौट रहा था। उसे बाइक से आए तीन लोगों ने पीछे से गोली मारी। कृपाल को तुरंत लोकल हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। ताजा जानकारी के मुताबिक, कृपाल की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। कृपाल की फैमिली ने आरोप लगाया है कि उस पर हमला आसाराम के गुर्गों ने किया है। पुलिस ने हमले के बाद तीन टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि 12 जनवरी को मुजफ्फरनगर में आसाराम के खिलाफ सरकारी गवाह बने उसके रसोइए की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।
कृपाल ने दी थी ऑडियो क्लिप
चार महीने पहले कृपाल सिंह ने एक ऑडियो क्लिप मीडिया को जारी किया था। इसमें आसाराम अपने गुर्गों से बात करता सुनाई पड़ता है। इसके बाद कृपाल ने अपनी जान का खतरा भी जताया था। आसाराम पर एक नाबालिग लड़की के यौन शोषण का आरोप है और इस मामले में वह सितंबर 2013 से जेल में बंद है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...