आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

22 जून 2015

महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पीटा और निर्वस्त्र छोड़कर भागे

महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पीटा और निर्वस्त्र छोड़कर भागे
खंडवा(इंदौर). मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में छह से ज्यादा बदमाशों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। मारपीट भी की। फिर निर्वस्त्र अवस्था में छोड़ भाग गए। लहूलुहान महिला रविवार सुबह कब्रस्तान क्षेत्र पहुंची। यहां महिलाओं ने उसकी मदद की। उसे कपड़े पहनाए। सूचना पर पुलिस ने रातभर सर्चिंग कर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। शेष आरोपियों की तलाश जारी है।
घटना शनिवार रात की है। पीड़िता ने क्षेत्र के लोगों को बताया भूरू तांगेवाला, संतोष उर्फ संतु और साथियों ने उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर कब्रस्तान क्षेत्र के लोगों ने भास्कर को रविवार रात 12 बजे घटना की जानकारी दी। भास्कर की सूचना पर एसपी महेंद्रसिंह सिकरवार ने निर्देश जारी किए। पुलिस ने रातभर सर्चिंग कर आरोपी भूरू, संतु, भोपाली और ब्रुसली नामक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जिला अस्पताल में भर्ती देशगांव क्षेत्र की पीड़िता ने पुलिस को बताया मैं एक सप्ताह पहले घर से बगैर बताए चली गई थी।
रेलवे स्टेशन पर घूमते-घूमते आबना नदी के पुल पर आ गई। कुछ समझ नहीं आ रहा था कि कहां जाऊं। पांच-छह लड़के नदी के पास घूम रहे थे। वह मेरे पास आए। मैंने उनसे कहा भैया ये कौन सी जगह है। भूख लगी है, कुछ खाने को मिलेगा। बस्ती कहां पर है। युवकों ने कहा चलो हमारे साथ खाना खिला देंगे। मुझे जबरदस्ती अपने साथ जंगल ले गए। विरोध करने लगी तो मारपीट की। इससे मेरी आखें, हाथ, पैर, पीठ बुरी तरह जख्मी हो गए। शनिवार शाम होते ही बदमाशों ने मेरे साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। बदमाशों के पास शराब की बोतल थी। रविवार सुबह बदमाश चले गए। मैं जैसे-तैसे वहां से निकली। कब्रस्तान के गेट के पास हसीनाबाई और अकबरी ने मुझे निर्वस्त्र अवस्था में देखा और कपड़े पहनाएं।
छह से ज्यादा आरोपी, चार नामजद
सीएसपी अभिषेक दीवान ने बताया महिला के बयान पर आरोपी भूरू तांगेवाला उर्फ अमजद, संतोष उर्फ संतु, सुरेश उर्फ भोपाली, राजेश उर्फ गुड्डू उर्फ ब्रुसली के खिलाफ धारा 366 (अपहरण), 376 घ (सामूहिक दुष्कर्म), 323 (मारपीट) सहित एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर हिरासत में लिया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। मामले की जांच अजाक डीएसपी आरएस सोलंकी को दी है।

मदद करने वालों का सम्मान करेंगे
महिला की मदद कर पुलिस को सूचना देने वाले लोगों का सम्मान करेंगे। लोगों से हमारी अपील है कि वे ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ खुलकर सामने आए। पुलिस उन्हें सुरक्षा भी देगी और सम्मान भी करेगी। पीड़िता की जिन महिलाओं ने मदद की उनका सम्मान करेंगे।
- महेंद्रसिंह सिकरवार, एसपी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...