नई दिल्ली. कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन
सिंह की मंगलवार रात शादी हुई। जयवर्धन का विवाह बिहार के पश्चिमी चंपारण
जिले स्थित डुमरिया के पूर्व राजा रणविजय शाही की पोती सृजाम्या शाही से
हुआ। बरातियों में यूपी के बाहुबली नेता राजा भैया, कांग्रेसी सांसद
कमलनाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह के अलावा कुछ अन्य नेता शामिल
हुए।ज्यादातर परिवार के लोग और करीबी मित्र ही मौजूद रहे। अब 22 तारीख को
होटल अशोका में रिसेप्शन होगा। इसमें तमाम बड़े नेताओं के मौजूद रहने की
उम्मीद है।
महिलाओं के लिए अलग व्यवस्था
शादी दिल्ली के दक्षिण पश्चिमी जिले स्थित कस्बे कापसहेड़ा के कृष्णा
फार्म हाउस में हुई। खाने-पीने और संगीत के लिए कई टेंट लगवाए गए थे।
महिलाओं के लिए अलग से व्यवस्था थी। सजावट शाही लुक में की गई थी। मेहमानों
को लिए वेज और नॉनवेज, दोनों तरह के खाने का इंतजाम था। संगीत के लिए
राजस्थान के जालौर की अनवर एंड पार्टी को बुलाया गया था।
वर-वधू के बारे में
दिग्विजय के बेटे जयवर्धन एमपी के राघोगढ़ से विधायक हैं। वहीं, सृजाम्या सीए की पढ़ाई कर रही हैं। सृजाम्या के दादा रणविजय शाही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी के नेता हैं और दो बार विधायक रहे हैं। सृजाम्या के परदादा शत्रुमर्दन शाही बिहार के शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। दिग्विजय सिंह की नानी बिहार की ही थीं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)