आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

19 मई 2015

दिग्विजय के विधायक बेटे ने डुमरिया राजघराने की राजकुमारी संग लिए 7 फेरे

दिग्विजय के विधायक बेटे ने डुमरिया राजघराने की राजकुमारी संग लिए 7 फेरे
नई दिल्ली. कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के विधायक पुत्र जयवर्धन सिंह मंगलवार को नई दिल्ली में विवाह सूत्र में बंध गए। जयवर्धन का विवाह बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले की डुमरिया के पूर्व राजा रणविजय शाह की पौत्री और शत्रुमर्दन शाही की बेटी सृजाम्या शाही से हुआ। शाही राजघराने का भी बिहार की राजनीति में योगदान रहा है। रणविजय शाही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी के नेता हैं। वे दो बार विधायक रहे हैं। सृजाम्या के परदादा रणविजय शाही बिहार के शिक्षा मंत्री रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री की कुर्सी ठुकरा कर बीपी मंडल को बिहार का मुख्यमंत्री बनवाया था। सृजाम्या सीए की पढ़ाई कर रही हैं। वे मेयो गर्ल्स कॉलेज, अजमेर की विद्यार्थी हैं। दिग्विजय सिंह का बिहार से पुराना रिश्ता है। उनकी नानी बिहार की ही थीं।
कई VVIP हुए शामिल
शादी में कई VVIP शामिल हुए। बरातियों में यूपी के बाहुबली नेता राजा भइया, कांग्रेस सांसद कमलनाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री कुंवर आरपीएन सिंह सहित कई दिग्गज शामिल थे।
अलग-अलग टेंटों में की गई है व्यवस्था
विवाह कापसहेड़ा के कृष्णा फॉर्म हाउस में हुआ। यहां अलग- अलग कई टेंट लगाए गए थे। एक में खाने पीने, दूसरे में संगीत और तीसरे टेंट में महिलाओं के लिए अलग से खाने पीने और महिला संगीत की व्यवस्था की गई थी। फार्म में की गई पूरी साज सजावट को रजवाड़ों की महफिल का लुक दिया गया। इसके साथ ही महमानों को लिए वेज और नॉनवेज दोनों तरह के खाने का इंतजाम था।
खास मेहमान ही हुए शामिल
इस शादी में परिवार के लोग और करीबी मित्रों ही शामिल हुए। केटरिंग को 1500 मेहमानों के लिए खाने की व्यवस्था करने को कहा गया है। शाही शादी में मनोरंजन और गाने के लिए राजस्थान के जालौर की अनवर एंड पार्टी को भी बुलाया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...