आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

18 मार्च 2015

ऑनर किलिंग? प्रेग्‍नेंट लड़की और शादीशुदा प्रेमी को मार कर पेड़ से टांगे शव


रांची. झारखंड की राजधानी रांची के मुरी रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की सुबह पलाश के पेड़ से लड़के और लड़की की लाश लटकी हुई मिली। मौके पर आई पुलिस की टीम ने शवों को पेड़ से उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने बताया कि ये प्रेमी जोड़ा था। शक है कि लड़की के परिजनों ने दोनों की हत्‍या कर शव पेड़ से टांग दिया।
मुरी रेलवे स्टेशन के पास पेड़ से लटके शव।
मुरी रेलवे स्टेशन के पास पेड़ से लटके शव।
लड़के और लड़की का गांव घटनास्‍थल मुरी से एकदम करीब है। पुलिस के अनुसार युवक पश्चिम बंगाल के झालदा थाने क्षेत्र के रानीडीह गांव का रहने वाला था। लड़की पड़ोस के दूरदाग गांव (झालदा थाना) की थी। वह कुंवारी थी, जबकि लड़के की तीन साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों में प्रेम हो गया। दोनों के बीच संबंध बन गए। लड़की गर्भवती हाे गई। इस बात का पता लड़की वालों को चल गया। पुलिस को शक है कि लड़की वालों ने ही दोनों की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया है।
लड़का रांची में एक हॉस्टल में कुक का काम करता था। मंगलवार को उसे लड़की के साथ मुरी स्‍टेशन के पास देखा गया था। बुधवार को दोनों की लाश स्वर्णरेखा नदी के तट के किनारे पेड़ से लटकी मिली। इलाके की भौगोलिक बनावट के कारण यहां पुलिस की गाड़ी भी नहीं पहुंच सकी। सब लोग पैदल ही घटनास्थल तक पहुंचे और दोनों शवों को उतारा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...