आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

02 अप्रैल 2014

स्त्रियां पायल क्यों पहनती हैं, अधिकतर पुरुष नहीं जानते

 

उज्जैन। किसी भी स्त्री के पैरों की सुंदरता में पायल चार चांद लगा देती है। स्त्रियों के सोलह श्रृंगार में पायल का भी महत्वपूर्ण स्थान है। आमतौर पर यही माना जाता है कि पायल स्त्रियों के लिए श्रृंगार की वस्तु है, लेकिन इससे कई अन्य लाभ भी प्राप्त होते हैं। पायल से प्राप्त होने वाले फायदों के विषय में काफी कम लोग जानते हैं।
प्राचीन समय से ही हर स्त्री के लिए पायल पहनना अनिवार्य परंपरा के रूप में प्रचलित है। कई घर-परिवार ऐसे हैं, जहां विवाह के बाद स्त्री को पायल के बिना घर से बाहर जाने की इजाजत भी नहीं दी जाती है। यहां जानिए इस प्राचीन परंपरा के पीछे कौन-कौन से कारण बताए गए हैं...
पायल पहनने के पीछे एक वजह यह है कि प्राचीन काल में महिलाओं को पायल एक विशेष संकेत के लिए पहनाई जाती थी। उस समय में जब घर के सभी सदस्य एक साथ बैठे होते थे, तब यदि पायल की छम-छम की आवाज आती थी तो सभी को अंदाजा हो जाता कि कोई महिला उनकी ओर आ रही है। जिससे सभी सदस्य व्यवस्थित रूप से आने वाली महिला का उचित स्वागत करने के लिए तैयार हो जाते थे।
पायल की आवाज से घर में निर्मित होता है सकारात्मक वातावरण
छम... छम... छम... पायल की ऐसी आवाज किसी का भी मन बरबस ही लुभा लेती है। जब कोई लड़की पायल पहनकर चलती है तो पायल से निकलने वाला मधुर स्वर किसी संगीत से कम प्रतीत नहीं होता। पायल की आवाज से घर में नकारात्मक शक्तियों का असर कम हो जाता है और दैवीय शक्तियां बढ़ती हैं। घर में सकारात्मक वातावरण निर्मित होता है।
पायल पहनने से मिलते हैं कई स्वास्थ्य 
पायल पहनने से स्त्रियों को कई स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होते हैं। सोने या चांदी से बनी पायल विशेष स्वास्थ्य लाभ पहुंचाती है। पायल हमेशा पैरों से रगड़ाती रहती है, इसी वजह से पैरों की हड्डियों को सोने या चांदी के तत्व प्राप्त होते हैं, जिनसे हड्डियों को मजबूती मिलती है। आयुर्वेद में कई दवाओं में धातुओं की भस्म का उपयोग किया जाता है। धातुओं की भस्म से जैसे स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं, ठीक वैसे ही लाभ पायल पहनने से पैरों को भी मिलते हैं।
जब पायल की आवाज आए तो ध्यान रखें ये बातें
पायल की आवाज अन्य लोगों के लिए एक इशारा है, इसकी आवाज से सभी को यह एहसास हो जाता है कि कोई महिला उनके आसपास है, अत: ऐसी परिस्थिति में शालीन और सभ्य व्यवहार करना चाहिए। ताकि स्त्री के सामने किसी प्रकार की कोई अभद्रता ना हो जाए।
पुराने समय में स्त्रियों को पति के घर में कहीं आने-जाने के लिए पूरी स्वतंत्रता नहीं रहती थी। साथ ही, वह किसी से खुलकर बात भी नहीं कर पाती थी। ऐसे में जब वह घर में कही आती-जाती तो बिना उसके बताए भी पायल की आवाज से सभी सदस्य समझ जाते थे कि उनकी बहु वहां आ रही है या कहीं जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...