आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

15 अप्रैल 2014

360 सीटों के नतीजे प्रभावित कर सकते हैं मुस्लिम, जानें कहां कितने हैं मुसलमान वोटर्स

भारतीय राजनीति और आम चुनावों के मद्देनजर देश में 10 राज्‍य ऐसे हैं, जहां मुसलमान इस बार निर्णायक भूमिका निभाने की स्थिति में दिख रहे हैं। ये दस राज्‍य हैं, यूपी, पश्चिम बंगाल, बिहार, जम्‍मू-कश्‍मीर, असम, केरल, महाराष्‍ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और मध्‍य प्रदेश। इन राज्‍यों की 360 सीटों पर 12 करोड़ 50 लाख से अधिक मुसलमान वोटर कैंडिडेट्स की किस्‍मत का फैसला करेंगे। इन 10 राज्‍यों में से 3 (यूपी, पश्चिम बंगाल, बिहार) में तो देश के कुल मुसलमानों  (15 करोड़ 25 लाख) की करीब पचास फीसदी आबादी बसती है। मुस्लिम आबादी के मद्देनजर क्‍या है इन राज्‍यों में आंकड़ों का गणित, डालते हैं एक नजर। सभी आंकड़े 2009-10 के नैशनल सैंपल सर्वे और 2011 की जनगणना पर आधारित हैं।
मुसलमान ऐसे ही नहीं 'वोट बैंक'
 
राजनीतिक दल यह जानते हैं कि मुसलमानों के वोटों के बगैर भारतीय राजनीत‍ि में दबदबा कायम रखना मुमकिन नहीं है। ऐसे में पार्टियों द्वारा हमेशा से इस समुदाय को वोट बैंक की नजर से देखना कोई राज की बात नहीं रही है। आम तौर पर यह माना जाता है कि मुसलमान किसी पार्टी या प्रत्‍याशी के लिए एकमुश्‍त वोटिंग करते हैं। भारतीय राजनीति में गेमचेंजर की भूमिका निभाने वाले इस समुदाय से जुड़े कुछ दिलचस्‍प आंकड़ों पर डालते हैं नजर :
 
15 करोड़ 25 लाख है मुसलमानों की कुल तादाद भारत में 
12.6 प्रतिशत हिस्‍सेदारी है इस समुदाय की देश की कुल आबादी में 
50 पर्सेंट मुसलमान रहते हैं सिर्फ तीन राज्‍यों (यूपी, पश्चिम बंगाल, बिहार) में 
उत्‍तर  प्रदेश
मुसलमानों की तादाद  : 3 करोड़ 37 लाख 
राज्‍य की आबादी में : 17%
लोकसभा सीट : 80 
 
पश्चिम बंगाल
मुसलमानों की तादाद  : 2 करोड़ 49 लाख
राज्‍य की आबादी में : 27%
लोकसभा सीट : 42 
 
बिहार
मुसलमानों की तादाद : 1 करोड़ 56 लाख
राज्‍य की आबादी में : 15%
लोकसभा सीट : 40
मुस्लिम आबादी के हिसाब से सबसे ज्‍यादा अहमियत वाले राज्‍य 
 
जम्‍मू-कश्‍मीर 
मुसलमानों की तादाद : 70 लाख 
राज्‍य की आबादी में : 56%
कुल लोकसभा सीट : 6
 
असम 
मुसलमानों की तादाद : 1 करोड़ 
राज्‍य की आबादी में : 32%
कुल लोकसभा सीट : 1 4 
 
पश्चिम बंगाल
मुसलमानों की तादाद : 2 करोड़ 49 लाख
राज्‍य की आबादी में : 27%
कुल लोकसभा सीट : 42 
 
केरल 
मुसलमानों की तादाद : 76 लाख 
राज्‍य की आबादी में : 23%
कुल लोकसभा सीट : 20
 
यूपी
मुसलमानों की तादाद  : 3 करोड़ 37 लाख 
राज्‍य की आबादी में : 17%
कुल लोकसभा सीट : 80
महाराष्‍ट्र 
मुसलमानों की तादाद : 1 करोड़ 6 लाख
राज्‍य की आबादी में : 9%
लोकसभा सीट : 48 
 
तमिलनाडु
मुसलमानों की तादाद : 38 लाख
राज्‍य की आबादी में : 5%
लोकसभा सीट : 39  
 
आंध्र प्रदेश 
मुसलमानों की तादाद : 76 लाख
राज्‍य की आबादी में : 9%
लोकसभा सीट : 42   
 
मध्‍य प्रदेश
मुसलमानों की तादाद : 43 लाख
राज्‍य की आबादी में : 6%
लोकसभा सीट : 29  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...