आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

15 अप्रैल 2013

वसुंधरा बता दें मेरे होटल और बंगले कहां हैं, मैं उनके नाम कर दूंगा: गहलोत


बानसूर/थानागाजी/ विराटनगर। कांग्रेस संदेश यात्रा के तीसरे दौर के आखिरी दिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनसभाओं में वसुंधरा राजे पर जमकर शब्दबाण चलाए। गहलोत ने कहा, वसुंधरा बार-बार कह रही हैं कि गहलोत का जयपुर में होटल, मुंबई में बंगला है। वसुंधरा यह बता दें कि ये होटल, बंगले कहां हैं, तो मैं यह संपत्ति वसुंधरा राजे के नाम ही कर दूंगा। क्योंकि महलों, गलीचों का वसुंधरा राजे को अधिक लालच है और मुझे इन सब चीजों की जरूरत नहीं है। 32 साल पहले केंद्र में उप मंत्री बना था तब भी लोगों ने आरोप लगाए थे। आज भी वसुंधरा राजे आरोप लगा रही हैं लेकिन वसुंधरा यह साबित कर दें कि मैंने भ्रष्टाचार किया है तो मैं मुख्यमंत्री का पद और राजनीति दोनों छोड़ दूंगा।

गहलोत ने कहा, वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री रहते हुए क्या-क्या धंधे और कारनामे किए हैं, ये सभी को मालूम है। वसुंधरा राजे अहंकारी है और घमंड का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं। वसुंधरा यह कहती हैं कि गहलोत अपनी सभाओं में खुद तालियां बजवाते हैं, लेकिन मैं प्रदेश में कन्या भू्रण हत्या को खत्म करने और बेटियों को बचाने का संकल्प दिलाने के लिए जनसभाओं में जनता को प्रेरित करने के लिए तालियां बजवाता हूं। यदि राजे को कन्या भू्रण हत्या रोकने पर भी तकलीफ है तो क्या किया जा सकता है।

गहलोत की संपत्ति तो बच्चा बच्चा जानता है, वसुंधरा अपनी देश विदेश की संपत्ति सार्वजनिक करे: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान ने कहा कि वसुंधरा राजे को कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र पढऩा चाहिए, उन्हें मालूम चल जाएगा कि नया राजस्थान का नारा किसका है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी संपत्ति सार्वजनिक की है, उनके पास क्या है यह बच्चा बच्चा जानता है। लेकिन वसुंधरा की संपत्ति क्या है यह कोई नहीं जानता। वसुंधरा को भी अपनी देश विदेश की संपत्ति सार्वजनिक करनी चाहिए। भाजपा अफवाहें फैलाने की ट्रेनिंग देती है लेकिन अफवाहें फैलाने से देश नहीं चलता है।
जनसभाओं में केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र, प्रभारी सचिव अरुण यादव ने भी विचार व्यक्त किए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...