आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

08 अक्तूबर 2012

अरे! ये कैसे मंत्री हैं, जिनके पास रत्तीभर सोना-चांदी नहीं


 

जयपुर. गहलोत सरकार के 6 मंत्रियों के पास न तो रत्तीभर सोना है और न ही चांदी। मंत्रियों द्वारा सार्वजनिक किए गए संपत्ति के ब्यौरे में यही आंकड़ा पेश किया गया है। खादी एवं डेयरी राज्यमंत्री बाबूलाल नागर ने 3 किलो चांदी तो बताई है, लेकिन उन्होंने सोने का कोई जेवर नहीं होने की जानकारी दी है। हालांकि वर्ष 2009-10 की विवरणी में उन्होंने पत्नी के पास सोने के गहने होने का ब्योरा दिया था। दूसरी ओर, अन्य कई मंत्रियों के पास एक किलो से ज्यादा सोना है। अगर पूरे मंत्रिमंडल की बात करें तो सभी 26 मंत्रियों के पास 7.450 किलो सोना और 38 किलो से ज्यादा चांदी है। इस सोने-चांदी की बाजार भाव से कीमत करीब 2.30 करोड़ रु. है। टांका कटने की व्यवहारिकता को ध्यान में रखते हुए सोने का भाव 28000 रु. प्रति 10 ग्राम तथा चांदी का भाव 50,000 रु. प्रति किलो माना गया है। सोने की मात्रा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी, तकनीकी (कृषि) शिक्षा राज्यमंत्री मुरारीलाल मीणा का सोना शामिल नहीं है। इन्होंने जेवरात की कीमत तो लिखी है, लेकिन वजन नहीं लिखा है। नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल के पास 1.950 किलोग्राम सोना है। पर्यटन मंत्री बीना काक के पास 1.192 किलोग्राम सोने के जेवरात हैं।

इनके पास नहीं है सोना-चांदी
शिक्षा मंत्री बृज किशोर शर्मा, ऊर्जा मंत्री डॉ. जितेंद्रसिंह, उद्योग मंत्री राजेंद्र पारीक, कृषि विपणन राज्यमंत्री गुरमीत कुन्नर, तकनीकी एवं अभियांत्रिकी राज्यमंत्री रामकिशोर सैनी और अल्पसंख्यक मामलात राज्यमंत्री अमीन खां। चिकित्सा मंत्री दुर्रू मियां ने गहनों की अलग से सूची प्रस्तुत किया जाना बताया है, लेकिन सूची स्पष्ट नहीं है।

किसी ने कीमत छिपाई तो किसी ने वजन
संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक करने वाली विवरणी में किसी मंत्री ने गहनों की कीमत बताई है तो किसी ने केवल वजन बताया है। ऐसा करने वालों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हैं। कुछ मंत्रियों ने कीमत और वजन दोनों बताए हैं, लेकिन मूल्यांकन कम दरों पर किया है। इससे मंत्रियों की संपत्तियों का सही अंदाजा लगाना मुश्किल होगा। कुछ मंत्री ऐसे भी हैं जिन्होंने लगभग बाजार भाव के अनुसार अपने गहनों की कीमत सार्वजनिक की है।


अशोक गहलोत, मुख्यमंत्री
> 11.31 लाख रु. स्वयं और पत्नी का जेवराती सोना-चांदी
शांति धारीवाल, नगरीय विकास मंत्री
> 6.50 लाख रु. की चांदी 16 किलो स्वयं के पास
> 2.00 लाख रु. की चांदी 5 किलो पत्नी के पास
> 25.82 लाख रु. के 1950 ग्राम सोने के गहने पत्नी के पास
बीना काक, पर्यटन एवं महिला बाल विकास मंत्री
> 27.41 लाख रु. का 1193 ग्राम सोना
> 2.81 लाख रु. की चांदी 5 किलो
हरजीराम बुरड़क, कृषि एवं पशुपालन मंत्री
> 530 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी (विवरणी में कीमत अंकित नहीं)
भरत सिंह, सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री
> 1.36 लाख रु. का 10 तोला सोना स्वयं के पास
> 5.46 लाख रु. का 40 तोला सोना पत्नी के पास
हेमाराम चौधरी, राजस्व मंत्री
> 3.75 लाख रु. के सोने के जेवरात (वजन नहीं लिखा)
महेंद्रजीत सिंह मालवीय, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री
> 1.20 लाख रु. का 6 तोला सोना स्वयं के पास
> 4.42 लाख रु. का 20 तोला सोना पत्नी के पास
> 75,305 रु. की 1.67 किलो चांदी पत्नी के पास
परसादीलाल मीणा, सहकारिता मंत्री
> 90,000 रु. का 30 ग्राम सोने के जेवरात स्वयं के पास
> 6 लाख रु. के गहने पत्नी के पास (15 तोला सोना, 3 किलो चांदी)
अशोक बैरवा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री
> 2.08 लाख रु. का 8 तोला सोना स्वयं के पास
> 5.20 लाख रु. का 20 तोला सोना पत्नी के पास
> 0.78 लाख रु. का 3 तोला सोना पुत्री के पास
> 1.00 लाख रु. की 2 किलो चांदी पत्नी के पास
नसीम अख्तर इंसाफ, शिक्षा राज्यमंत्री
> 3.00 लाख रु. का 10 तोला सोना स्वयं के पास
> 0.60 लाख रु. की 1 किलो चांदी स्वयं के पास
मंजू मेघवाल, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री
> 1.55 लाख रु. का 5 तोला सोना स्वयं के पास
> 0.30 लाख रु. की 50 तोला चांदी स्वयं के पास
दयाराम परमार, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री
> 15.00 ग्राम सोने की चेन स्वयं के पास
> 4.50 ग्राम सोने का ब्रेसलेट स्वयं के पास
> 0.32 लाख रु. का 10 ग्राम सोना पत्नी अमृत देवी के पास
> 1.60 लाख रु. का 50 ग्राम सोना पत्नी कमला के पास
> 0.56 लाख रु. की 1 किलो चांदी पत्नी अमृत देवी के पास
> 0.28 लाख रु. की 500 ग्राम चांदी पत्नी कमला के पास
विनोद कुमार लीलावाली, ग्रामीण विकास राज्यमंत्री
> 92 तोला सोना पत्नी के पास
बृजेंद्र ओला, इंदिरा गांधी नहर राज्यमंत्री
> 50 ग्राम सोना स्वयं के पास
> 600 ग्राम सोना पत्नी के पास
500 ग्राम चांदी पत्नी के पास
मांगीलाल गरासिया, खेल राज्यमंत्री
0.71 लाख रु. का 47 ग्राम सोना स्वयं के पास
3.22 लाख रु. का 215 ग्राम सोना पत्नी के पास
0.52 लाख रु. का 35 ग्राम सोना बच्चों के पास
0.54 लाख रु. की 3500 ग्राम चांदी स्वयं के पास
0.34 लाख रु. की 1450 ग्राम चांदी पत्नी के पास
0.12 लाख रु. की 500 ग्राम चांदी बच्चों के पास
राजेंद्र गुढ़ा, आयोजना जनशक्ति राज्यमंत्री
1.15 लाख रु. का 100 ग्राम सोना स्वयं के पास
डॉ. राजकुमार शर्मा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री
1.80 लाख रु. का 60 ग्राम सोना स्वयं के पास
मुरारीलाल मीणा, तकनीकी शिक्षा (कृषि) राज्यमंत्री
0.69 लाख रु. का सोना स्वयं के पास
8.64 लाख रु. के गहने पत्नी के पास
वीरेंद्र बेनीवाल, गृह एवं परिवहन राज्यमंत्री
0.82 लाख रु. का 48 ग्राम सोना स्वयं के पास
6.07 लाख रु. का 352 ग्राम सोना पत्नी के पास
एमादुद्दीन अहमद खां, चिकित्सा एवं स्वास्थ मंत्री
विवरणी 2012-13 में 1.81 लाख रु. के रत्न नगीने दर्शाए
इनके पास नहीं हैं कोई जेवरात
डॉ. जितेंद्रसिंह, ऊर्जा एवं जन संपर्क मंत्री (वर्ष 2011-12 की विवरणी के अनुसार)
बृज किशोर शर्मा, शिक्षा मंत्री (वर्ष 2011-12 की विवरणी के अनुसार)
राजेन्द्र पारीक, उद्योग मंत्री (वर्ष 2010-11 की विवरणी के अनुसार)
गुरमीतसिंह कुन्नर, कृषि विपणन राज्यमंत्री (वर्ष 2012-13 की विवरणी के अनुसार)
रामकिशोर सैनी, तकनीकी शिक्षा-अभियांत्रिकी राज्यमंत्री (वर्ष 2012-13 की विवरणी के अनुसार)
अमीन खां, अल्पसंख्यक मामलात राज्यमंत्री (वर्ष 2012-13 की विवरणी के अनुसार)
बाबूलाल नागर, खादी एवं डेयरी राज्यमंत्री
0.50 लाख रु. के 3 किलो चांदी के बर्तन

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...