आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

10 सितंबर 2012

27 साल बाद गणेश चतुर्थी पर महासंयोग, अब चूके तो करना होगा 30 साल तक इंतज़ार




जयपुर.हर बार की तरह इस बार भी गणेश चतुर्थी संयोगों की सौगात लेकर आएगी। इस बार 19 सितंबर को आ रहे महागणपति चतुर्थी पर्व पर सत्ताईस साल बाद बुधवार, स्वाति नक्षत्र व रवियोग का संयोग बन रहा है। गणेश चतुर्थी पर बन रहा यह महासंयोग शुभ कार्यो के साथ-साथ खरीदारी के लिए समृद्धिकारक रहेगा।
गणेश चतुर्थी पर तुला का चंद्रमा, बुधवार, स्वाति नक्षत्र व रवियोग 1985 में संयोग बना था। अब तीस साल तक इस तरह का संयोग नहीं है। पंडित बंशीधर जयपुर पंचांग निर्माता पंडित दामोदर प्रसाद शर्मा के अनुसार हालांकि बुधवार का संयोग इससे पहले वर्ष 2008 में बना था। आगे वर्ष 2022 में बनेगा। शास्त्रों के मुताबिक गणपति का जन्म भाद्रपद शुक्लपक्ष चतुर्थी पर बुधवार को मध्याह्न् में हुआ था।
राजस्थान ज्योतिष परिषद के महासचिव डॉ. विनोद शास्त्री के अनुसार इस बार चतुर्थी पर बुधवार का योग सुख-समृद्धि के साथ गणेश जी की पूजा पर विशेष महत्व वाला रहेगा। इस दिन स्वाति नक्षत्र व तुला का चंद्रमा रहेगा। रवियोग भी रहेगा। रवियोग क्रय-विक्रय दोनों के लिए स्थायी फल देने वाला साबित होगा। इस दिन तुला का चंद्रमा रहेगा, जो शुक्र के क्षेत्र में रहेगा। इससे सौंदर्य, विलासिता की ओर आमजन को अग्रसर करेगा। यह सुख-समृद्धि का द्योतक है, जो आमजन का जीवन स्तर ऊंचा होने में सहायक बनेगा।
कल से शुरू होगा गणेश जन्मोत्सव
19 सितंबर को आने वाले गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को पुष्य नक्षत्र में गणेश के पंचामृत अभिषेक व मोदकों की झांकी से होगा। मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में बुधवार सुबह 5:15 बजे भगवान गणेश के पंचामृत का संकल्प लिया जाएगा। इसमें 850 किलो दूध, 50 किलो बूरा, 100 किलो दही, 11 किलो शहद व 11 किलो घी से अभिषेक होगा। सबसे पहले शुद्ध अभिषेक गंगाजल से होगा।
इसके बाद गुलाब जल, केवड़ा जल से अभिषेक होगा। फिर इत्राभिषेक, पंचामृत अभिषेक होगा। दोपहर 1 बजे तक रक्षासूत्र वितरण किया जाएगा और ध्वजारोहण होगा। इसी दिन से सवा लाख दुर्वा व 1008 मोदक अर्पित होंगे। यह क्रम 15 सितंबर तक चलेगा। इन दिनों भक्त भगवान गणेश को 21, 108 व 1008 मोदक अर्पित होंगे। मुख्य झांकी 251 किलो मोदकों की होग।
सिंजारा 18 को : सिंजारा महोत्सव 18 सितंबर को मनाया जाएगा। गणपति को मेहंदी रचाई जाएगी और सुहागिनों में बांटी जाएगी। 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी पर्व होगा और 20 सितंबर को शोभायात्रा निकलेगी। ब्रह्मपुरी के नहर के गणेश जी मंदिर (दाहिनी सूंडवाले) में भी बुधवार को पुष्य नक्षत्र में गणेश जन्मोत्सव शुरू होगा। सुबह 9 बजे गणपति का अभिषेक किया जाएगा।

1 टिप्पणी:

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...