बांकुरा/नई दिल्ली। 21वीं सदी में भी तांत्रिकों का मायाजाल फैला हुआ है। अंधविश्वास के इस दलदल में जहां भोले-भाले लोग फंसते रहे हैं, वहीं कुछ लोग तंत्र-मंत्र का झांसा देकर लूट-पाट और रेप जैसी हरकतें करते रहते हैं। कल पश्चिम बंगाल में नरबलि देने का सनसनीखेज मामला सामने आया, तो आज राजधानी दिल्ली में तांत्रिक के द्वारा लूटने और रेप की कोशिश करने का।
जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में लक्खीकांतो करमाकर नाम के तांत्रिक को ग्रामीणों ने एक बच्चे के सिर के साथ काली मां के मंदिर में कुछ क्रिया कलाप करते हुए देख लिया।
ग्रामीणों का कहना है कि तांत्रिक ने बच्चे के सिर का हार बनाकर मूर्ति के गले में लटका दिया था। यह देख ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। बाद में पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे के शव की तलाश की जा रही है।
वहीं, राजधानी दिल्ली में महिला इलाज करने के बहाने एक तांत्रिक ने पहले लूट लिया फिर उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। किसी तरह महिला उसके चंगुल से निकली। बाद में महिला ने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने इस आरोप में तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)