आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

04 जनवरी 2012

यूपी: कांग्रेस के अंदरूनी सर्वे में भाजपा को फायदा


यदि सर्वे के नतीजे सही साबित होते हैं तो लंबे वक्त बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच में सीधी टक्कर देखने को मिलेगी क्योंकि लंबे वक्त से बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज रहीं हैं।कांग्रेस के पास पूर्वी उत्तर प्रदेश में अपनी छवि सुधारने के लिए मात्र एक महीना ही बचा है लेकिन पार्टी के सामने परेशानी यह है कि इस क्षेत्र में उनके पास कोई बड़ा भूमिहार या ब्राह्मण नेता नहीं है।यह भी कहा गया है कि प्रदेश में बरेलवी मुसलमानों ने कांग्रेस के पक्षमें फतवा भी जारी किया है जिसका असर भी चुनाव नतीजों में दिखेगा।कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने हाल ही में बरेलवी धर्मगुरुओं से मुलाकात भी की थी।

नई दिल्‍ली. कांग्रेस पार्टी द्वारा कराए गए एक सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल का गठबंधन प्रदेश में सबसे ज्यादा सीटेंजीतेगा। इस सर्वे के मुताबिक कांग्रेस-रालोद गठबंधन को 127 सीटें मिलेंगी, जिनमें से 12 सीटें रालोद को और 115 सीटें कांग्रेस को मिलेंगी।

इस सर्वे में यह भी कहा गया है कि प्रदेश में लड़ाई भाजपा और कांग्रेस केबीच में होगी और भाजपा को भी चुनाव में अच्छा फायदा होगा। सर्वे के नतीजों में कहा गया है कि 403 सीटों वाली उत्तर प्रदेश विधानसभा में भाजपा को भी 113 सीटें मिलेंगी।

अमेरिका की एजेंसी मोड (एमओईडी) द्वारा किए गए इस सर्वे में सबसे ज्यादा नुकसान मायावती को बताया गया है। सर्वे में कहा गया है कि बहुमत में सरकार चला रही मायावती को 2012 चुनाव में सिर्फ 92 सीटें मिलेंगी जबकिमुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी को मात्र 69 सीटें ही मिलेंगी।

सर्वे में यह भी कहा गया है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को सबसे शानदार नतीजे मिलेंगे और पार्टी 75 सीटें जीतेगी। गौरतलब है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई मुस्लिम बाहुल्य इलाके हैं। यहां कांग्रेस को सर्वाधिक समर्थन मिलेगा। सर्वे में कहा गया है कि 2012 का उत्तर प्रदेश चुनाव मुसलमानों के कांग्रेस की ओर लौटने का गवाह भी बनेगा।

सर्वे में दावा किया गया है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश खास कर बनारस और गोरखपुर इलाके में भाजपा को सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे लेकिन यहां भी कांग्रेस दूसरे नंबर पर रहेगी।

राजपूत, बनिया और कई अन्य अग्रणी जातियां भाजपा को मजबूत समर्थन दे रही हैं। यह प्रदेश में वोटों के ध्रुवीकरण का नतीजा माना जा रहा है। प्रदेशमें मुसलमानों के कांग्रेस के समर्थन में आने से अन्य अग्रणी हिंदू जातियां भाजपा की ओर जा रहीं हैं।

सूत्रों के मुताबिक सर्वे के नतीजों ने कांग्रेस नेताओं में बैचेनी पैदाकर दी है क्योंकि यह पहला सर्वे है जो यूपी में भाजपा को 100 से अधिक सीटों पर जीतता हुआ बता रहा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं, सर्वे केनतीजों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक के बाद पार्टी कई सीटों पर अपने उम्मीदवार भी बदल सकती है।

कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता दावा कर रहे हैं कि कुर्मी समुदाय काझुकाव भी पार्टी की ओर हुआ है लेकिन सर्वे कहता है कि कुर्मी कांग्रेस कोवोट नहीं करेंगे। कई सीटों पर जहां कुर्मी वोट बड़ी संख्या में हैं,जिनमें फैजाबाद डिविजन भी शामिल हैं, में भाजपा उम्मीदवार जीतते दिखाई दे रहे हैं। सर्वे के मुताबिक यादव और कुर्मी समुदाय कांग्रेस को वोट नहीं करेगा।

सर्वे के नतीजों के बाद कांग्रेस के नेताओं में इस बात को लेकर उत्साह हैकि उनकी पार्टी प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है लेकिनवरिष्ठ नेताओं का कहना है कि पूर्वी और केंद्रीय उत्तर प्रदेश मेंकांग्रेस को और मेहनत करने की जरूरत है नहीं तो भाजपा और कांग्रेस के बीचका फासला और भी कम हो जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...