23 जनवरी, सोमवार को आने वाली मौनी अमावस्या पर इस अद्भुत संयोग बन रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार 3 साल के बाद मौनी अमावस्या के साथ-साथ सोमवती अमावस्या (सोमवार को आने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहते हैं) का महासंयोग बन रहा है। इस दिन सूर्य एवं चंद्रमा मकर राशि में समान अंश पर होंगे।
ज्योतिषविदों के अनुसार वर्ष में एक या दो बार सोमवती अमावस्या आती है लेकिन मौनी अमावस्या व सोमवती अमावस्या का संयोग बहुत बनता है। इसके पहले 26 जनवरी 2009 को ऐसे योग बने थे। मौनी अमावस्या पर स्नान, दान, व्रत व श्राद्ध का विशेष महत्व है। इस बार सोमवती अमावस्या का योग होने से इसका महत्व और अधिक हो गया है। इस दिन प्रमुख तीर्थ स्थलों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी।
अब कब बनेगा ये संयोग?
मौनी व सोमवती अमावस्या का संयोग अब 4 साल बाद 8 फरवरी 2016 में बनेगा। इसके बाद 20 साल इंतजार करना होगा। दोबारा 20 जनवरी 2036 को मौनी अमावस्या के साथ सोमवती अमावस्या का योग बनेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)