घर-परिवार में सुख और शांति सदैव बनी रहे, इसके लिए परिवार के सदस्यों द्वारा कई प्रकार के प्रयास किए जाते हैं। फिर भी कई घरों में काफी तनाव और मनमुटाव जैसी स्थितियां निर्मित हो जाती हैं। शास्त्रों के अनुसार सामान्य जीवन में अपनाने हेतु कई छोटे-छोटे उपाय बताए गए हैं जिनसे घर-परिवार में महिलाओं के झगड़े समाप्त हो जाते हैं।
आजकल किसी भी परिवार में महिलाओं के बीच आपसी तनाव होना सामान्य सी बात है। परिवारों में सास-बहु के झगड़े, भाभी-ननद की अनबन और अन्य रिश्तों में महिलाओं के झगड़ों की वजह से पुरुषों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में विवाद समाप्ति के लिए महिलाओं को समझना जरूरी है। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि घर की महिलाएं एक साथ एक ही दिन लाल रंग की ड्रेस न पहनें।
सभी जानते है लाल रंग उग्रता को बढ़ाता है। यदि अधिक गुस्से के स्वभाव वाला इंसान लाल रंग का उपयोग अधिक करता है तो उसका स्वभाव और अधिक क्रोध वाला हो जाता है। ऐसे में यदि सभी महिलाएं एक साथ एक समय में लाल रंग की ड्रेस पहनती है तो ऐसी संभावनाएं बनी रहती है कि उनके बीच और अधिक विवाद की स्थितियां निर्मित हो सकती हैं। इन्हीं कारणों के चलते शास्त्रों के अनुसार महिलाओं को एक साथ लाल रंग कपड़े नहीं धारण करना चाहिए। सभी महिलाओं के कपड़ों का रंग एक-दूसरे से भिन्न होगा तो ज्यादा सकारात्मक प्रभाव रहता है। लाल रंग से मिलते-जुलते रंग पहने जा सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)