आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

31 दिसंबर 2011

2012 में सबसे बड़ी खगोलीय घटना, दिखेगा अद्भुत नजारा


उज्जैन. साल 2012 में सबसे बड़ी खगोलीय घटना शुक्र के परागमन की होगी। सात साल बाद इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए वैज्ञानिकों को खासा इंतजार रहेगा।

पूरे साल तीन ग्रहण लगेंगे पर भारत में एक ही नजर आएगा। 6 जून 2012 में शुक्र ग्रह के परागमन की खगोलीय घटना होगी। सूर्य, चंद्रग्रहण की तरह बुध, शुक्र को भी ग्रहण लगता है।

पृथ्वी और सूर्य के बीच में चंद्रमा के अतिरिक्त बुध और शुक्र दो ग्रह आते हैं। जब भी ये दोनों ग्रह सूर्य के सामने से गुजरते हैं तो परागमन की घटना होती है। उज्जैन की जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्त ने कहा इसके पहले 2004 में इस तरह की घटना हुई थी।

इसमें शुक्र ग्रह सूर्य के सामने क्रिकेट की गोल गेंद की तरह गुजरते हुए नजर आएगा। इसे टेलिस्कोप से देखा जा सकेगा। सूर्योदय से सुबह 10.30 बजे तक घटना देखी जा सकेगी। शुक्र पर अध्ययन करने वाले देश व दुनिया के वैज्ञानिकों के लिए यह महत्वपूर्ण है।

और 2012 में ये घटनाएं भी

> 4 जून 2012 को चंद्रग्रहण लगेगा लेकिन यह भारत में कहीं भी नजर नहीं आएगा।

> 21 जून 2012 को कंकणा कृति सूर्यग्रहण है, जो भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में दिखेगा।

> 13 नवंबर को सूर्यग्रहण है पर भारत में नहीं दिखेगा। इस दिन दीपावली पर्व भी रहेगा।

2012 में ये ग्रह बदलेंगे राशि :

> 17 मई 2012 को गुरु वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। वर्ष में एक बार ही गुरु राशि बदलते हैं।

> 16 मई से 4 अगस्त 2012 तक शनि कन्या व 4 अगस्त से उच्च राशि तुला में प्रवेश करेंगे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...