आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

12 नवंबर 2011

विश्व का सातवां आश्चर्य कुछ 'यूं' आज बदल देगा अपना रंग!



आगरा।विश्व के सातवे आश्चर्य ताज महल की खूबसूरती के दीवाने पूरे संसार में मिल जाएंगे। इसका सफेद रंग आंखों की जितना शीतलता प्रदान करता है, उतना ही मन को शांती। पर सफेद रंग का यह ताज जल्द ही नीले रंग में दिखाई देगा। अरे! हमेशा के लिए नहीं। केवल आज यानी 13 नवंबर के लिए। आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और मधुमेह के लिए काम कर रहे एक संगठन के विशेष अनुरोध पर पुरातत्व सर्वेक्षण ने ताजमहल को नीली रौशनी में नहलाने की अनुमति दे दी है।

हम जानते है कि नीला रंग मधुमेह रोग का प्रतीक है। देश में करीब 51 लाख लोग इस बीमारी से पीड़ित है। इन लोगों के साथ पूरे देश को इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए एएसआई ने विश्व मधुमेह दिवस की पूर्व संध्या पर इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। ताजमहल के साथ ही आगरा किला और फतेहपुर सीकरी भी इस दिन नीले रंग में नजर आएंगे।

पुरातत्व अधिकारी इन्दूधर द्विवेदी ने कहा, "यह पहली बार है जब एएसआई ने इस तरह के प्रस्ताव को मंजूर किया है। हम मधुमेह के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने वाले इस कदम की सराहने करते हैं।"फोर्टिस अस्पताल में कार्यरत और मधुमेह ब्लू पखवाड़ा फाउंडेशन से जुड़े अनूप मिश्रा ने कहा, "नीले रंग में लिपटा ताज महल मधुमेह के बारे में जागरूकता फैलाएगा।"

इस रात नीले रंग में दिखने वाली अन्य स्मारकों में लखनऊ का इमामबाड़ा, उदयपुर में सिटी पैलेस ग्राउंड, मुंबई में सीएसटी स्टेशन, पुणे में साहनीवाड़ा किले, अहमदाबाद के 13 गेट्स, कोणार्क में पुराना किला, लाल किला, कुतुब मीनार और हुमायूं का मकबरा और कोलकाता में विक्टोरिया मेमोरियल आदि हैं।

सन 2006 में मधुमेह को एक गंभीर खतरे के रूप में मान्यता दी गई। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इस बारे में प्रस्ताव पारित कर संकल्प लिया गया कि विश्व भर में इस खतरे से लोगों को आगाह किया जाएगा। इस बीमारी से पीड़ित लोगों में से 60% से अधिक की मृत्यु हो जाती है। पहली बार संयुक्त राष्ट्र ने अपने सदस्य देशों से इस बीमारी के उपचार, रोकथाम, और देखभाल पर राष्ट्रीय नीति बनाने की बात कही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...