आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

27 अक्तूबर 2011

कुत्ते के मुंह में 'इंसान' का सिर देख चीख पड़ा सोनू

| Email Print Comment
लुधियाना. बेरहमी से काट कर धड़ से अलग किया गया महिला का सिर बुधवार को मिल गया। यह सिर गुरमेल पार्क की गीता कालोनी में बरामद हुआ है। आवारा कुत्ता सिर को मुंह में दबाकर घूम रहा था। पुलिस ने गीता कालोनी के ही एक खाली प्लॉट में से महिला की कटी बाजू भी बरामद कर ली है। यह बाजू कचरे के ढेर में दबा रखी थी।

पास ही पुलिस ने एक कपड़े का थैला, मेहंदी रंग का सूट और एक मर्दाना कमीज बरामद की है। इस कमीज पर राजू टेलर्स, कैलाश रोड का टैग लगा हुआ है। पुलिस उसकी दुकान पर पहुंची, लेकिन विश्वकर्मा दिवस के कारण उसकी दुकान बंद थी। सिर मिलने के बावजूद पुलिस को शव की शिनाख्त होने में कोई मदद नहीं मिल रही है।

सिर व चेहरे की सारी चमड़ी उतर चुकी है और अब सिर्फ हड्डियां बची हैं। पुलिस की उम्मीद के विपरीत काट कर फेंकी गई बाजू पर कोई निशान नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके। इस हाथ में मात्र एक हरे रंग की चूड़ी मिली है।

कुत्ते को महिला का कटा सिर ले जाते बुधवार सुबह सोनू नाम के किशोर ने देखा। किशोर के पिता सतबीर शर्मा ने पुलिस को सूचना दी। सड़क पर कटे सिर को जिसने भी देखा सहम गया। पुलिस ने जब बच्चे के बताई जगह पर जांच की तो कचरे के ढेर में दबाई कटी बाजू और कपड़े भी मिल गए। जहां से महिला का कटा सिर व बाजू बरामद हुई है वह जगह महिला के धड मिलने वाली जगह से मात्र 100 मीटर दूर है।

थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ जतिंदर सिंह के अनुसार कटे सिर व बाजू के कुछ ही दूरी पर मिल जाने से अंदेशा है कि हत्यारे या महिला आस पास के क्षेत्र की ही रहने वाली थी। पुलिस आसपास से लापता महिलाओं की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। महिला का सिर कटा धड़ गत सोमवार को कंपनी बाग कालोनी के पार्क में मिला था।

डीएनए जांच ही पहचान का रास्ता

महिला की सिर व बाजू कटी लाश ने पुलिस को परेशान कर रखा है। पुलिस अफसरों ने इस केस की जांच वैज्ञानिक तरीके से आगे बढ़ाने की निर्णय लिया है।

पुलिस इस शव का डीएनए संरक्षित रखेगी। इसके लिए पुलिस ने सिविल अस्पताल के डाक्टरों को शव का डीएनए कराने के लिए बोल दिया है। अगर कोई शव की शिनाख्त करने का दावा करता है, या पुलिस को उक्त शव के किसी लापता महिला का होने का अंदेशा होता है तो पुलिस महिला का डीएनए उसके ब्लड रिलेशन में औलाद, भाई, बहन या माता या पिता के साथ मिलान कर सकती है। हुलिए से यह शव किसी दूसरे राज्य की महिला का लगता है, लेकिन इसके पास मिले पंजाबी सूट ने पुलिस को उलझा दिया है। पुलिस को उम्मीद थी कि महिला की कटी बाजू पर कोई ऐसा निशान मिल सकता है, जिससे उसकी शिनाख्त होने में मदद मिल सके।

पुलिस महिला के हाथ की उंगलियों के पोर भी कटवा कर संरक्षित रखेगी। पुलिस अफसरों के अनुसार यह हो सकता है कि महिला ने मरने से पहले किन्हीं सरकारी कागजातों आदि पर अंगूठा या उंगलियों के निशान लगाए हों। लुधियाना में डीएनए मैंपिग के लिए लेबोरेटरी नहीं है। सिविल अस्पताल द्वारा अहमदाबाद स्थित मेडिकल लैब में भेजा जाएगा।

महिला के कटे सिर से त्वचा उतर चुकी है। लेकिन पर उस काफी बाल बचे हुए हैं। पुलिस इन बालों से महिला का डीएनए लेकर संरक्षित कर रही है। पुलिस लगातार आस पास के क्षेत्रों में महिला की पहचान के लिए कार्रवाई कर रही है।

- जतिंदर सिंह, एसएचओ, थाना बस्ती जोधेवाल।

कटा सिर देखकर चीख पड़ा सोनू

कुत्ते के मुंह में मानव खोपड़ी देखकर गीतानगर का रहने वाला 12 वर्षीय सोनू काफी देर कर नार्मल नहीं हो पाया। परिजन उसे मंदिर लेकर गए और उसका झाड़ा कराया गया। इसके बाद ही वह कुछ सामान्य हो पाया है। सोनू आठवीं कक्षा का छात्र है। सोनू बताता है कि दीवाली के कारण वह सुबह जल्दी उठ कर तैयार हो गया था।

दोस्त के पास जाने के लिए घर से बाहर निकला ही था कि सामने एक कुत्ते को गेंद जैसी चीज पर मुंह मारते हुए देखा। थोड़ा करीब गया तो उसकी चीख निकल गई। कुत्ते के मुंह में कटा हुआ सिर था। उसका मांस उतरा हुआ था और सिर के बाल पास ही पड़े थे। वह चिल्लाता हुआ वापस घर भागा और अपने पिता को यह बात बताई। पिता भाग कर बाहर आए। कुछ ही देर में अन्य लोग भी वहां जमा हो गए। पुलिस को बताया गया। कुछ देर बाद पुलिस आई और खोपड़ी लेकर चली गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...