आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

27 अक्तूबर 2011

सावित्री जिंदल ने दिखाई दबंगई, बनी देश की सबसे अमीर महिला

| Email Print Comment

नई दिल्ली/हिसार. हिसार की विधायक और जिंदल स्टीए एंड पावर लिमिटेड की अध्यक्ष सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिला हैं। वह अपनी 9.5 अरब डालर (470.25 अरब रुपए) की परिसंपत्ति के साथ देश के टाप टेन अमीरों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं। सावित्री जिंदल एक मात्र ऐसी महिला हैं जो शीर्ष दस भारतीय अमीरों की सूची में शामिल हैं।

अमेरिकी पत्रिका फोब्र्स की ओर से जारी इस सूची में पहले नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश धीरूभाई अंबानी 22.6 अरब डालर की परिसंपत्ति के साथ पहले स्थान पर हैं तो आर्सेलर मित्तल के अध्यक्ष लक्ष्मी निवास मित्तल 10.2अरब डालर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

फोब्र्स की सूची में मुकेश अंबानी लगातार दूसरे वर्ष नंबर एक पर बने हुए हैं, हालांकि वर्ष 2010 में उनकी परिसंपत्ति में 4.4 अरब डालर की गिरावट दर्ज हुई है। एस्सार समूह के मालिक शशि और रवि रुइया कुल 10.2 अरब डालर की संपत्ति के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर है। छठवें स्थान पर आर्सेलर मित्तल के ही सुनील मित्तल हैं, जिनकी संपत्ति 8.8 अरब डालर है।

इस तरह मित्तल परिवार के दो व्यक्तियों ने शीर्ष दस की सूची में अपनी जगह बनाई है। अदानी समूह के गौतम अदानी 8.2 अरब डालर की संपत्ति के साथ सातवें नंबर पर हैं तो आदित्य बिडला समूह के कुमार बिड़ला 7.7 अरब डालर की परिसंपत्ति के साथ आठवें स्थान पर हैं। उद्योगपति पालोनजी मिस्त्री 7.6 अरब डालर की परिसंपत्ति के साथ नौंवें स्थान पर बरकरार हैं, जबकि गोदरेज समूह के अध्यक्ष आदि गोदरेज 6.8 अरब डालर की परिसंपत्ति के साथ दसवें स्थान पर हैं।

राजनीति व उद्योग में एक साथ रखा था कदम

हिसार .जिंदल समूह के संस्थापक ओमप्रकाश जिंदल की पत्नी सावित्री जिंदल ने 36 साल तक घरेलू महिला तरह की जिंदगी बिताई और फिर पति के हेलिकाप्टर हादसे में हुए निधन के बाद राजनीति और उद्योग जगत में एक साथ कदम रखा और नए मुकाम हासिल किए।

20 मार्च 1950 को असम के एक छोटे से गांव रासीवास जन्मीं सावित्री का विवाह 1970 में ओमप्रकाश जिंदल के साथ हुआ। तब जिंदल की पहली पत्नी विद्या देवी की मृत्यु हो गई थी। विद्या की छह संतानें हैं, जिनमें तीन बेटे पृथ्वीराज, सज्जन, और रतन तथा तीन बेटियां सरोज, निर्मला और उर्मिल हैं। सावित्री की तीन संतानों में एक पुत्र नवीन और दो बेटियां सारिका व सीमा हैं।

सावित्री के बेटे नवीन जिंदल हैं। 31 मार्च 2005 को जब हेलीकाप्टर हादसे में ओमप्रकाश जिंदल की मृत्यु हुई, तब वह हिसार के विधायक और हरियाणा के बिजली मंत्री थे। पति की मृत्यु के बाद सावित्री जिंदल को जिंदल ग्रुप का चेयरपर्सन बनाया गया। पति के निधन से रिक्तहुई सीट के लिए सावित्री ने हिसार उपचुनाव लड़ा और विधायक बनीं। उन्हें प्रदेश सरकार में शहरी विकास एवं आवास और राजस्व मंत्री बनाया गया। 2009 के विधानसभा चुनाव में सावित्री ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। हिसार से किसी महिला का लगातार दूसरी बार विधायक बनना भी एक रिकार्ड है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...