आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

31 अक्तूबर 2011

पहले फूलों से लादा, फिर इंदिरा के बारे में यह क्या बोल दिया...


इंदौर। इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर मैं पहली बार माल्यार्पण नहीं कर रहा हूं.। हां, प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह जरूर पहली बार है। इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री थीं और उस नाते हर देशवासी उनका सम्मान करता है। हम भी देश की पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने आए हैं।

उन्होंने 1971 के युद्ध में जो साहस दिखाया, उसकी प्रशंसा भी होती है, लेकिन आपातकाल को लेकर इंदिरा को कभी माफ नहीं किया जा सकता। मालाएं चढ़ाने से वे उस काले अध्याय से मुक्त नहीं हो सकतीं। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा ने कही।

वे सुबह पौने 10 बजे एबी रोड स्थित इंदिरा प्रतिमा पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण करने पहुंचे थे। उनके साथ भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष जीतू जिराती ने भी इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। झा ने कहा, कांग्रेस के नेता संघ और भाजपा नेताओं को चाहे जितना कोसें यह उनका स्वभाव है।

महात्मा गांधी और अब इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके हम कांग्रेस को कोई संदेश भी नहीं देना चाहते हैं। बापू राष्ट्रपिता हैं वे कांग्रेस नहीं समूचे राष्ट्र के हैं। उसी तरह इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री थीं, कांग्रेस की नहीं।

झा ने बिजली के मुद्दे पर प्रदेश सरकार के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शन को कांग्रेस की नौटंकी करार दिया। इस दौरान नगर अध्यक्ष शंकर लालवानी भी साथ थे, लेकिन उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण नहीं किया।

श्री झा सुबह साढ़े 10 बजे केशव विद्यापीठ पहुंचे। यहां उन्होंने संघ के वामन दृष्टि कार्यक्रम को लेकर आयोजित बैठक में हिस्सा लिया। 11 से 13 नवंबर तक संघ से जुड़े शिशु मंदिरों के 25 वर्ष पूरे होने पर यह आयोजन हो रहा है। एरोड्रम रोड पर हाई लिंक सिटी में इस आयोजन की तैयारियां चल रही है।

संघ ने 11 नगरों का निर्माण किया है। एक आवास (तंबू) में तकरीबन 40 स्वयंसेवक रहेंगे। करीब 11 हजार स्वयंसेवक इस कार्यक्रम में जुटेंगे। उद्घाटन संघ के सर संघचालक मोहन भागवत द्वारा किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...