आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

19 अक्तूबर 2011

आज 5 ग्रहों के संयोग में 21 घंटे का श्रेष्ठ गुरु- पुष्य

Comment
कोटा.4 साल बाद गुरुवार के दिन खरीदी का महा मुहूर्त गुरु-पुष्य नक्षत्र तकरीबन 21 घंटे की लंबी अवधि तक रहेगा। शुक्रवार को भी सुबह 10.45 तक पुष्य नक्षत्र रहेगा।

इस लिहाज से करीब 24 घंटे तक पुष्य योग रहेगा। इस बार ग्रहों की चाल से इसके साथ-साथ पुनर्वसु नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि, सूर्य-बुध का बुधादित्य और गजकेसरी योग का दुर्लभ महासंयोग भी बन रहा है। इस कारण व्यापारियों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।

इस दिन खास तौर पर इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, कम्प्यूटर, लैपटॉप, बाइक, कार, मोबाइल, भूमि, भवन, बर्तन आदि की खरीदी उत्तम मानी गई है। सोना-चांदी, रत्न एवं पीली वस्तुओं की खरीद शुभ फलदायी होगी। बही खातों की खरीद के साथ-साथ दुकान, फैक्ट्री, उद्योग, शैक्षिक कार्य, दीक्षा में श्रेष्ठ फलदायी होगा।

गुरु पुष्य नक्षत्र - 20 अक्टूबर को सुबह 10.47 बजे से 21 अक्टूबर सुबह 6.28 बजे तक गुरु-पुष्य नक्षत्र तथा 10.45 तक शुक्र पुष्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पं. अमित शास्त्री के अनुसार सुबह 10.22 से दोपहर 3.26 तक लाभ-अमृत का चौघड़िया सर्वश्रेष्ठ योग हैं। इस समय सोना-चांदी की खरीद, बही-खाते, पुस्तक, पैन, दवात, की खरीद शुभ फलदायी हैं।

दोपहर 4.57 बजे से 7.30 बजे तक शुभ अमृत का चौघड़िया इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, आभूषण, स्त्री श्रंगार की वस्तुएं, वस्त्रादि, वाहन आदि की खरीद के लिए अति उत्तम है। वहीं प्रदोष काल होने की वजह से मंत्र साधना के लिए भी यह समय उपयुक्त है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...