शिमला. मोगा.दहेज के लालच में एक व्यक्ति ने नशे में धुत होकर पांच माह के बेटे को गर्म तवे पर बैठा दिया। बच्चे को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मोहल्ला विश्वकर्मा रोड की रहने वाली राजवंत कौर ने बताया कि उसका विवाह चार साल पहले गांव धाधला जिला लुधियाना के सुखमंदर सिंह के साथ हुआ था।
उसकी दो लड़कियां व एक लड़का है। उसने आरोप लगाया कि उसका पति शुरू से ही नशे का आदी था। उसका पति सुखमंदर सिंह लुधियाना में मॉडल टाउन में हलवाई की दुकान चलाता है। दहेज न देने पर कुछ माह पहले उसका पति उसे मोगा में छोड़ गया था। इसके बाद सुखमंदर सिंह के पिता निर्मल सिंह ने लुधियाना में केस दर्ज कराया कि लड़की वालों ने उसके लड़के के चार लाख रुपए हड़प लिए। पांच सितंबर को थाना सदर लुधियाना में पंचायती फैसला हुआ और राजवंत को फिर से उसके सुसराल भेज दिया गया।
इस घटना के बाद फिर से ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। राजवंत ने बताया कि सुखमंदर सिंह पिछले दिनों नशे में उसे पीटने लगा। उसने अंडे की भुजिया बनाने को कहा था। राजवंत ने रसोई में गैस जलाकर उसमें तवा रख दिया। इतने में उसका बच्चा रोने लगा, जब वह बच्चे को दूध पिलाने लगी तो उसके पति ने आकर पांच साल के बच्चे को उससे छीनकर गर्म तवे पर रख दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)